पिछले 6 दिनों में महाकुंभ में 7 करोड़ लोग कर चुके हैं स्नान, तस्वीरों में देखें अलग-अलग संतों और अखाड़ों का अंदाज – Aaj Tak

Feedback
प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी जारी है. अभी सिर्फ पिछले 6 दिनों के अंदर ही 7 करोड़ लोग संगम में स्नान कर चुके हैं. बता दें कि गुरुवार को शाम 6 बजे तक 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई. साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों ने संगम स्नान किया. कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी.
मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों और गृहस्थों का स्नान नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है. 11 जनवरी से 16 जनवरी के बीच महज 6 दिनों के अंदर अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा ली है. योगी सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुम्भ में 45 करोड़ लोगों से ज्यादा लोग आने वाले हैं. महाकुम्भ की शुरुआत में ही 7 करोड़ स्नानार्थियों की संख्या से लग रहा है कि इस आंकड़े से ज्यादा स्नानार्थी भी हो सकते हैं.
अमेरिका
तीर्थयात्री से कल्पवासी तक इन्होंने किया स्नान
1. कल्पवासी आए: 10 लाख से ज्यादा
2. आज आए तीर्थयात्री: 20 लाख
3. आज स्नान की संख्या: 30 लाख से ज्यादा
4. 17 जनवरी तक कुल स्नान: 7 करोड़ से ज्यादा
अमेरिका
महाकुंभ में दिख रही सांस्कृतिक झलक
प्रयागराज में कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है. पूरे देश और दुनिया से पवित्र त्रिवेणी में श्रद्धा और आस्था के साथ डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु प्रतिदिन लाखों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं. गुरुवार को ही शाम 6 बजे तक 30 लाख से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर लिया, जिसमें 10 लाख कल्पवासियों के साथ-साथ देश विदेश से आए श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल रहे. पूरे महाकुंभ मेला क्षेत्र में भक्तों का तांता लगा रहा. देश के अलग-अलग प्रांतों से आए स्नानार्थियों, श्रद्धालुओं और विश्व के अनेक देशों से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया. पूरे देश की विविध संस्कृतियों की झलक महाकुम्भ नगर में देखने को मिल रही है.
अमेरिका
11 से 16 जनवरी तक बना रिकॉर्ड
अब तक के कुल स्नानार्थियों की संख्या का विश्लेषण करें तो 11 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. महाकुंभ से पहले 11 जनवरी को लगभग 45 लाख लोगों ने स्नान किया तो वहीं 12 जनवरी को 65 लाख लोगों ने स्नान किया था. इस तरह महाकुंभ से दो दिन पहले ही एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया गया.
अमेरिका
पहले दो दिनों में 5 करोड़ लोगों ने किया स्नान
महाकुंभ के पहले दिन पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर 1.70 करोड़ लोगों ने स्नान कर रिकॉर्ड बनाया तो अगले दिन 14 जनवरी को मकर संक्रांति अमृत स्नान के अवसर पर 3.50 करोड़ लोगों ने संगम में श्रद्धा के साथ डुबकी लगाई. इस तरह, महाकुंभ के पहले दो दिनों में 5.20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई. इसके अलावा 15 जनवरी को महाकुंभ के तीसरे दिन 40 लाख और 16 जनवरी को शाम 6 बजे तक 30 लाख लोगों ने संगम स्नान किया. इस तरह स्नानार्थियों की संख्या ने 7 करोड़ की संख्या को पार कर लिया.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News