पूर्णिया लाइव क्लासेज के माध्यम से ‘स्मार्ट लाइव क्लासेज’ शुरू – Dainik Bhaskar

एजुकेशन रिपोर्टर |बिहारशरीफ
नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देते हुए “पूर्णिया लाइव क्लासेज” के माध्यम से ‘स्मार्ट लाइव क्लासेज’ की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण एवं आसान शिक्षा उपलब्ध कराना है। अब विद्यार्थी मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट के जरिए यू-ट्यूब लिंक से लाइव क्लासेज में शामिल होकर पढ़ाई कर रहे हैं। वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए यह पहल शुरू की गई है, ताकि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र समान रूप से लाभान्वित हो सकें। लाइव क्लासेज के दौरान अनुभवी शिक्षक विषयवार पढ़ाई, प्रश्नोत्तर, टेस्ट एवं मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं।डीपीओ समग्र शिक्षा मो. शाहनवाज ने बताया कि पूर्णिया लाइव क्लासेज का उद्देश्य सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक भी शिक्षा पहुंचाना है। इंटरनेट और स्मार्टफोन के माध्यम से दूरदराज के छात्र भी अब बेहतर शिक्षकों से जुड़कर पढ़ाई कर सकेंगे। इससे शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी।उन्होने बताया कि आने वाले समय में यह प्लेटफॉर्म छात्रों के लिए एक मजबूत शैक्षणिक सहयोगी साबित होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी। 16 मई तक विशेष लाइव क्लासेज शेड्यूल जारी पूर्णिया लाइव क्लासेज द्वारा 16 मई तक का विशेष लाइव क्लासेज शेड्यूल जारी किया गया है। निर्धारित समय पर छात्र-छात्राएं स्मार्ट क्लास में यू-ट्यूब लिंक के माध्यम से ऑनलाइन जुड़कर अपनी कक्षाओं में भाग ले रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी विषयों को शामिल किया जाएगा ताकि सभी वर्गों के विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।
विद्यार्थियों में दिख रहा उत्साह स्मार्ट लाइव क्लासेज को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। छात्रों का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करने पर समय की बचत होती है तथा कठिन विषयों को बार-बार देखकर समझने में सुविधा मिलती है। वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कदम बताया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News