पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो की अध्यक्षता में एमडीएम स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक हुई।
बैठक के दौरान पिछली बैठक की समीक्षा कमिटी के अध्यक्ष सह बी डी ओ ने बिंदुवार किया। बैठक के दौरान सभी विद्यालय के प्रधानों को निर्देश दिया गया कि विद्यालय में छात्रों को उपस्थिति बढ़ाया जाय और शिक्षक अभिभावक गोष्टी का भी आयोजन करने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि माह जुलाई 2026 में प्रखंड अंतर्गत मध्याह्न भोजन संचालित सभी 178 विद्यालयों की ओर से प्रतिदिन 100 प्रतिशत एसएमएस करने का निर्देश दिया।
राज्य मद्ध्यान भोजन प्राधिकरण के द्वारा दिये गए निर्देश के अनुसार प्रत्येक माह के 7 तारीख तक मंथली डाटा एंट्री शत प्रतिशत करने का निर्देश एमडीएम ऑपरेटर को दिया गया। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय तिमाही में कुल आवंटन 976.70 क्विंटल चावल के विरुद्ध पूर्ण चावल प्राप्त हो गया है, जिसे सभी विद्यालयों के बीच वितरण कर दिया गया है। वर्तमान वित्तिय वर्ष में अभी तक 92 दिन मद्ध्यान भोजन संचालित हुआ, जिसके एवज में मात्र चार दिनों की कुकिंग कॉस्ट की राशि प्राप्त हुई है। प्रायः विद्यालयों में कुकिंग कोस्ट की राशि ऋणात्मक में बहुत अधिक हो गई है, जिसके कारण अध्यक्ष और संयोजिका को मद्ध्यान भोजन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रतिमा दास, स्वास्थ्य विभाग के विजय कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सहायक गोदाम मैनेजर, सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मी नारायण रजवार, एसएमसी अध्यक्ष सरोज कुमार, अनोदर कुमार मरांडी, सरोज कुमार, संयोजिका दीपिका देवी, छाया देवी व शिक्षक प्रतिनिधि रंजीत कुमार मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play