Haridwar News: जिला मुख्यालय से सटे नवोदय नगर का मुख्य मार्ग गड्ढों और जलभराव के कारण बदहाल हो गया है। सड़क की खराब हालत से राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को भी रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार भारी खनन वाहनों की आवाजाही ने सड़क को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। लोगों ने पहले ही इनके लिए वैकल्पिक मार्ग की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नगर पालिका की गलियों की नालियों का पानी भी मुख्य सड़क पर छोड़ा जा रहा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। कुंवर सिंह का कहना है कि खनन वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग अनसुनी रही, इसी से सड़क जर्जर हुई ।
जयकिशन न्यूली का कहना है कि ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से हर बारिश में सड़क तालाब बन जाती है। दिनेश चंद्र पांडे का आरोप है कि मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर कई शिकायतें कीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अतुल सिंह का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए सड़क की तत्काल मरम्मत जरूरी है। क्षेत्रवासी राजीव, तीरथ पटवाल, मोहन कुमार झा, संजीव झा, ललित बिष्ट, जगदीश प्रसाद भटट ने शासन-प्रशासन से मुख्य मार्ग का पुनर्निर्माण और स्थायी जल निकासी व्यवस्था शीघ्र कराने की मांग की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play