Written By Varsha Sikri
Edited by: Varsha Sikri
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा खिलासा किया है. (Image Source/ANI)
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है. सीएम ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की सलाह दी थी. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में कांग्रेस के दिग्गज नेता के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए इसका जिक्र किया. सुवेंदु अधिकारी ने उनकी बात पर अमल करते हुए तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी और पूर्व राष्ट्रपति की मृत्यु के कुछ दिन बाद बीजेपी का दामन थाम लिया.
ये भी पढ़ें: बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी ने क्यों नहीं की शादी? संपत्ति से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक, जानें सबकुछ
मंगलवार को कोलकाता में ‘द इकोनॉमिक टाइम्स बंगाल असेंड्स’ समिट में सुवेंदु अधिकारी ने बात करते हुए प्रणब मुखर्जी को अपना अहम सलाहकार बताया. उन्होंने कहा, ”प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने के बाद मैं मैं रायसीना हिल्स गया था. उन्होंने मुझसे कहा कि सोच लो कि तुम क्या करना चाहते हो. अगर तुम एक कर्मचारी बनकर ही रहना चाहते हो, तो यहीं रहो. अगर तुम अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते हो, तो पीएम मोदी जी के साथ जुड़ जाओ.”
सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि टीएमसी को प्रणब मुखर्जी बुआ-भतीजे की पार्टी कहते थे. उन्होंने कहा, ”प्रणब दा कहते थे कि टीएमसी बुआ-भतीजे एक कंपनी की तरह काम करती है, जिसमें एक मैनेजिंग चेयरमैन और एक मैनेजिंग डायरेक्टर है.” तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के बारे में बात करते हुए पश्चिम बंगाल सीएम ने कहा, ”मैं भी वहां था, लेकिन मैं एक कर्मचारी बनकर नहीं रहना चाहता था, इसलिए मैंने छोड़ दिया. सुवेंदु अधिकारी ने ये बताने से साफ इनकार कर दिया कि उनकी प्रणब मुखर्जी से ये बातचीत कब और कहां हुई थी.
ये भी पढ़ें: ‘सुवेंदु अधिकारी तक कैसे पहुंची रिपोर्ट…’, ममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301