Bisleri के नाम से मिलता-जुलता ब्रांड बनाकर बेच रहे थे पानी, FDA ने गोदाम से जब्त की 2,151 बोतलें – AajTak

Feedback
यूपी के झांसी में FDA टीम ने पानी के एक गोदाम पर छापा मारा, जिससे वहां हड़कंप मच गया. टीम ने मौके से बिसरोली ब्रांड की 2151 पानी की बोतलें सीज कीं और नमूने जांच के लिए भेज दिए.
सहायक खाद्य आयुक्त पवन कुमार ने कहा कि सभी खाद्य कारोबारियों के लिए खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण कराना जरूरी है. इसके बिना कारोबार करने पर एफएसएस एक्ट 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसमें 06 माह तक की जेल और रू० 05 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है.
झांसी जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए आज जिलाधिकारी गौरव राठी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई. सहायक खाद्य आयुक्त और अभिहित अधिकारी पवन कुमार अपनी टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे थे.
बड़ी संख्या में खाली बोतल और रैपर बरामद
टीम ने झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के पाली पहाड़ी गांव में स्थित श्रीबालाजी बेवरेज पाली पहाड़ी डेली में छापा मारा. टीम के पहुंचते ही गोदाम में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. छापे के दौरान टीम को मौके पर पानी की बड़ी संख्या में बोतलें मिलीं. इसके साथ ही बोतलों पर लगाए जाने वाले रैपर भी बरामद हुए. टीम ने वहां रखी बोतलों और रैपर की जांच की.
जांच के दौरान बिसरोली ब्रांड की 2151 पानी की बोतलें मिलीं. FDA टीम ने इन सभी बोतलों को सीज कर दिया. इसके बाद पानी के नमूने लिए गए और जांच के लिए भेज दिए गए.
यह भी पढ़ें: बिसलेरी के पानी की क्वालिटी पर FSSAI की सफाई, CEO बोले- भ्रामक विज्ञापनों पर कार्रवाई जारी
पवन कुमार ने खाद्य कारोबारियों को साफ किया कि बिना खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण के कारोबार नहीं किया जा सकता. ऐसा करने वालों के खिलाफ एफएसएस एक्ट 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
FDA टीम की इस कार्रवाई में बिसरोली ब्रांड की 2151 पानी की बोतलें सीज की गई हैं. नमूनों की जांच के साथ खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण को लेकर भी कारोबारियों को चेतावनी दी गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News