भारत सरकार ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के कल्याण में मदद के लिए यूनाइटेड नेशंस रिलीफ एंड वर्क्स एजेंसी फॉर पैलेस्टाइन रिफ्यूजीज इन द नियर ईस्ट (UNRWA) को लगभग 23 करोड़ रुपये की सहायता दी है. यह वित्तीय सहायता, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भारत के 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के वार्षिक योगदान का हिस्सा है. इस फंड से UNRWA के मुख्य कार्यक्रमों और जरूरी सेवाओं को सपोर्ट मिलेगा, जिनमें फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और मानवीय राहत शामिल हैं.
फिलिस्तीन में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय के अनुसार यह योगदान UNRWA के कामों का सपोर्ट करने के दी गई है. उन्होंने कहा कि इसके लिए भारत लगातार कमीटेड है. फिलिस्तीन में भारत की प्रतिनिधि महिमा सिकंद ने UNRWA के वरिष्ठ वित्त सहायक खालिद हिंदेय्या को 23 करोड़ रुपये का यह योगदान सौंपा. इस दौरान सिकंद ने एजेंसी की सेवाओं के लिए भारत के लगातार सपोर्ट और फिलिस्तीनी शरणार्थियों को मानवीय सहायता व दवाइयां उपलब्ध कराने के प्रयासों पर जोर दिया.
इस पैसे का इस्तेमाल कहां होगा?
भारत की तरफ से दिए गए पैसों का इस्तेमाल कई जगह पर होगा. इसका इस्तेमाल फिलिस्तीनी शरणार्थी बच्चों के लिए स्कूलों और शैक्षिक कार्यक्रमों के लिए होगा. मेडिकल सर्विस के लिए किया जाएगा. इसके अलावा गरीबी और मानवीय आपात स्थितियों का सामना कर रहे शरणार्थियों की मदद की जाएगी. बता दें कि भारत हर जरूरतमंद देशों को मदद पहुंचाने का काम करता है. खाकर अपने पड़ोसी मुल्कों को हर स्थिति में सहायता पहुंचाता है. इस बीच नेपाल में आए बाढ़ को लेकर भारत में आर्थिक सहायता मुहैया कराने पर मुहर लगा दी है.
UNRWA क्या है?
यूनाइटेडनेशंस रिलीफ एंड वर्क्स एजेंसी फॉर पैलेस्टाइन रिफ्यूजीज इन द नियर ईस्ट (UNRWA) संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है, जिसकी स्थापना 1949 में फिलिस्तीनी शरणार्थियों को सहायता और सुरक्षा प्रदान करने के लिए की गई थी. यह 5 क्षेत्रों में काम करती है जिसमें जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, गाजा पट्टी और कब्जे वाला वेस्ट बैंक शामिल है.
इसके कामों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, राहत और सामाजिक सेवाएं शामिल हैं. UNRWA फिलिस्तीनी शरणार्थियों तक मानवीय सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, खासकर गाजा में चल रहे मानवीय संकट के बीच.
4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.