प्रश्नोत्तरी व कार्यशाला में हिंदी के प्रयोग पर फोकस – Dainik Bhaskar

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल अंतर्गत जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर राजभाषा पखवाड़ा 2026 के तहत शुक्रवार को राजभाषा सामान्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेल कार्यालयीन कामकाज में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक व सहज प्रयोग को बढ़ावा देना और कार्मिकों को राजभाषा संबंधी संवैधानिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी हितेश यादव के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्टेशन के 20 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जरिए रेलकर्मियों ने हिंदी से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जानकारी व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यशाला और प्रतियोगिता का संचालन जैसलमेर स्टेशन अधीक्षक पंकज कुमार झा, वरिष्ठ अनुवादक विजय राज प्रजापत तथा हिंदी संयोजक अंकित कुमार जैमन द्वारा किया गया। उन्होंने रोजमर्रा के कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के व्यावहारिक उपयोग पर प्रकाश डाला।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News