Best River Valleys in India: पहाड़, जंगल और कल-कल करती नदियां, भारत की ये 5 रिवर वैली हैं घूमने के लिए शानदार – aajtak.in

Feedback
Best River Valleys in India: अगर आपको पहाड़ों के बीच घूमना, नदियों के किनारे बैठना और प्रकृति के करीब समय बिताना पसंद है तो भारत की रिवर वैलीज आपके लिए एक बेहतरीन ट्रैवल डेस्टिनेशन हो सकती हैं. यहां आपको ऊंचे पहाड़, घने जंगल, बहती नदियां और खूबसूरत गांव देखने को मिलते हैं. कुछ जगहें ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए मशहूर हैं तो कुछ जगहों पर आप शांति से प्रकृति का आनंद ले सकते हैं.
हिमाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख, कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश तक भारत में कई ऐसी खूबसूरत घाटियां हैं, जहां नदी और पहाड़ मिलकर बेहद शानदार नजारा बनाते हैं. तो आइए जानते हैं भारत की 5 ऐसी रिवर वैली के बारे में, जिन्हें आपको अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए.
पार्वती वैली (हिमाचल प्रदेश)
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मौजूद पार्वती वैली अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, चीड़ के जंगलों और शांत माहौल के लिए जानी जाती है. पार्वती नदी इस घाटी से होकर गुजरती है और इसके आसपास कसोल, तोष और मणिकरण जैसे मशहूर जगहें मौजूद हैं.
यहां आप नदी किनारे बने कैफे में बैठकर खूबसूरत नजारे देख सकते हैं. इसके अलावा ट्रेकिंग और आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करने का भी मजा ले सकते हैं. मणिकरण के गर्म पानी के झरने भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
तीर्थन वैली (हिमाचल प्रदेश)
अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो तीर्थन वैली अच्छा ऑप्शन है. यह जगह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्थित है और चारों तरफ घने जंगल और पहाड़ों से घिरी हुई है.
यहां बहने वाली साफ पानी की तीर्थन नदी इस जगह की खूबसूरती और बढ़ा देती है. आप यहां नदी किनारे कैंपिंग कर सकते हैं, प्रकृति के बीच वॉक कर सकते हैं और ट्राउट फिशिंग का भी आनंद ले सकते हैं. शांति पसंद करने वाले लोगों के लिए यह जगह काफी खास है.
नुब्रा वैली (लद्दाख)
नुब्रा वैली लद्दाख की बाकी जगहों से काफी अलग नजर आती है. यहां आपको ऊंचे पहाड़ों के साथ ठंडे रेगिस्तान जैसे इलाके देखने को मिलते हैं. काराकोरम और लद्दाख की पहाड़ी श्रृंखलाओं के बीच स्थित यह घाटी अपने अनोखे नजारों के लिए मशहूर है.
यहां रेत के टीले, दो कूबड़ वाले ऊंट और पुराने मठ देखने को मिलते हैं. श्योक और नुब्रा नदियां इस सूखे और ऊबड़-खाबड़ इलाके के बीच से होकर गुजरती हैं, जिससे यहां का नजारा और भी खूबसूरत लगता है.
लिद्दर वैली (जम्मू-कश्मीर)
कश्मीर की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है और लिद्दर वैली इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है. पहलगाम के पास स्थित इस घाटी में हरे-भरे मैदान, बर्फ से ढके पहाड़ और बहती नदी देखने को मिलती है.
यह जगह ट्रेकिंग और दूसरी आउटडोर एक्टिविटीज के लिए भी जानी जाती है. यहां पर्यटक रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, घुड़सवारी और नदी किनारे घूमने का मजा ले सकते हैं. अगर आप कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं तो लिद्दर वैली घूम सकते हैं.
दिबांग वैली (अरुणाचल प्रदेश)
अरुणाचल प्रदेश की दिबांग वैली उन लोगों के लिए अच्छी जगह है जो भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट से अलग कुछ एक्सप्लोर करना चाहते हैं. यह जगह घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और शांत वातावरण से घिरी हुई है.
दिबांग नदी यहां के जंगलों और आदिवासी गांवों के बीच से होकर बहती है. इस वजह से यहां आपको प्रकृति के साथ-साथ स्थानीय जीवन और संस्कृति को भी करीब से देखने का मौका मिलता है. ट्रेकिंग और वाइल्डलाइफ में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी यह जगह काफी खास है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News