अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को वाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया है। ट्रंप ने इन तीनों मीडिया संस्थानों पर उनके और उनके प्रशासन को लेकर लगातार ‘फेक न्यूज’ प्रकाशित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस फैसले की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में कुछ और मीडिया संस्थानों पर भी इसी तरह की पाबंदी लगाई जा सकती है।
ट्रंप ने कहा कि वह CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित कर रहे हैं क्योंकि उनके मुताबिक ये संस्थान लगातार ‘फेक न्यूज’ रिपोर्ट कर रहे हैं। MS NOW को लेकर ट्रंप ने कहा कि इसने हाल ही में MSNBC से अपना नाम बदला है। उन्होंने इसके पीछे दर्शकों और विश्वसनीयता की कमी को वजह बताया। Politico पर आरोप लगाते हुए ट्रंप ने एक सरकारी सब्सक्रिप्शन का भी जिक्र किया और इसे लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
ट्रंप ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति, ट्रंप प्रशासन या अमेरिका को कवर करते समय मीडिया संस्थानों को लगातार ‘फिक्शन और झूठ’ लिखने या रिपोर्ट करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि दूसरे ‘फेक न्यूज’ मीडिया संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
बाद में ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने प्रतिबंध के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वह इन मीडिया संस्थानों को अपने ऑफिस या व्हाइट हाउस में नहीं चाहते। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर कोई मीडिया संस्थान लगातार झूठी खबरें लिखता है तो उसे दूर रखने का अधिकार होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अमेरिका को ईमानदार खबरों की जरूरत है और प्रेस को निष्पक्ष एवं ईमानदार होना चाहिए। ट्रंप ने संबंधित मीडिया संस्थानों की रिपोर्टिंग को एकतरफा बताया।
CNN ने ट्रंप के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। CNN ने कहा कि यह प्रेस की स्वतंत्रता पर ‘अवैध हमला’ है। राष्ट्रपतियों की ओर से मीडिया संस्थानों को वाइट हाउस से प्रतिबंधित करना दुर्लभ माना जाता है। स्टोरी के मुताबिक, ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भी CNN के एक रिपोर्टर की पहुंच प्रतिबंधित की थी। पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने भी वॉटरगेट कांड की कवरेज को लेकर द वॉशिंगटन पोस्ट पर प्रतिबंध लगाए थे।
ट्रंप पहले भी उन समाचार संगठनों और ब्रॉडकास्टर्स की आलोचना करते रहे हैं, जिनकी कवरेज को वह अपने लिए प्रतिकूल मानते हैं। उन्होंने उन कार्यक्रमों को हटाने की मांग भी की है, जिनमें उनकी या उनके प्रशासन की आलोचना या मजाक किया गया। इसके अलावा उन्होंने फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन से उन स्टेशनों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है, जिनकी सामग्री पर उन्हें आपत्ति रही है।
डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे ‘क्यों’ और ‘कैसे’ को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव ‘फैक्ट-चेकिंग’ और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play