प्रेग्नेंसी में बिगड़ी एक्ट्रेस की हालत, शोबिज छोड़ प्रेमानंद महाराज के हरि सेवक से की थी सीक्रेट शादी – Aaj Tak

Feedback
भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रहीं प्रियंका पंडित इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं. वो शादी के एक साल बाद मां बनने वाली हैं. 
उन्होंने प्रेमानंद महाराज के हरि सेवक से 2025 में गुपचुप शादी रचाई थी, इसके बाद से ही अपनी लाइफ की झलक सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं, लेकिन पति की पहचान आज तक छुपा के रखी है. 
हाल ही में प्रियंका ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे पहली ही प्रेग्नेंसी में उनकी हालत खराब हो गई है. वो डॉक्टर के क्लिनिक में बैठीं बीपी चेक कराती दिखीं. 
प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए अपना हेल्थ अपडेट दिया और लिखा- पहली प्रेग्नेंसी में ही हालत खराब है. एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस ने अपनी चिंता जाहिर की है और आराम करने की सलाह दी है. 
प्रियंका ने इसके अलावा अपने इंस्टा स्टोरी अपडेट्स के जरिए भी बताया कि कैसे वो लगातार पानी पीकर अपने आप को हाईड्रेट रखती हैं. इस हाल में खुद का ख्याल रखना बेहद जरूरी है.
एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही पति के कंधे पर सिर रखे एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बेबी सॉक्स और सोनोग्राफी रिपोर्ट भी नजर आए. साथ में पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिखाई दी. प्रियंका ने बताया कि कई दिनों से वह इस छोटे से राज को अपने मन में दबाए बैठी थीं. अब वह दुनिया के साथ अपनी जिंदगी की इस नई खुशी को बांट रही हैं.
प्रियंका की जिंदगी बहुत कुछ बुरा घट चुका है जिससे उबरने के लिए उन्होंने कान्हा की शरण ली और वंदावन आ बसीं. यहीं उनकी हरि सेवक से मुलाकात हुई और शादी रचाई. वो कभी भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हुआ करती थीं. वो 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं.  
प्रियंका अक्सर प्रेमानंद महाराज की कथाओं को अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर करती रहती हैं.
 
(Photos: Instagram @priyanka_pandit)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News