'प्लेन में मानव बम है, हैदराबाद मत ले जाना', इंडिगो की फ्लाइट को धमकी भरा मेल; इमरजेंसी लैंडिंग – Hindustan

इंडिगो की एक फ्लाइट को शनिवार को सुरक्षा खतरे के बाद मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। हैदराबाद एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि विमान ने जेद्दाह से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। यह घटना तब हुई जब राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि इंडिगो फ्लाइट 6E 68 में ह्यूमन बॉम्ब है, जो जेद्दाह से हैदराबाद जा रही है। सुबह करीब 5.30 बजे मिले इस धमकी भरे ईमेल में एयरपोर्ट अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि इंडिगो की फ्लाइट को हैदराबाद में लैंडिंग करने से रोकें। इसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया और इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
ईमेल में कहा गया, ‘बोर्ड पर एलटीटीई-आईएसआई ऑपरेटिव्स ने 1984 मद्रास एयरपोर्ट मोडस ऑपरेंडी स्टाइल में बड़ा विस्फोट करने की योजना बनाई है।’ इंडिगो के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 6E 68 को 1 नवंबर को सुरक्षा खतरा मिला, जिसके कारण इसे डायवर्ट किया गया। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इस दौरान आवश्यक सुरक्षा जांच भी पूरी हुई। इसके बाद विमान को आगे की उड़ानों के लिए मंजूरी पर विचार किया गया।
इससे पहले, चेन्नई के शास्त्री भवन स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में बम रखे जाने का दावा किया गया था। इसे लेकर एक ई-मेल पुलिस महानिदेशक कार्यालय को मिला। बम की यह धमकी जांच में झूठी साबित हुई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीनियर अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते की टीम खोजी कुत्ते के साथ तुरंत नुंगमबक्कम स्थित ईडी ऑफिस पहुंची। परिसर की गहन तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि जांच में बम की धमकी झूठी साबित हुई।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News