राजस्थान में स्लीपर बसें बंद,6 गुना ज्यादा किराया वसूल रहे: लाखों यात्री अटके, जयपुर में भी ऑनलाइन बुकिंग ब… – Dainik Bhaskar

मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत से एक दिन पहले राजस्थान में 8000 स्लीपर बसों का संचालन बंद हो गया। प्राइवेट ऑपरेटर्स जैसलमेर बस हादसे के बाद से हो रही परिवहन विभाग की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।
दावा है 1 नवंबर से जयपुर सहित प्रदेशभर में बंद हुई बसों के कारण 3 लाख लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोग बसों के इंतजार में जगह-जगह फंस गए हैं। शुक्रवार को 7000 बसों का संचालन बंद हुआ था, लेकिन जयपुर से बसें चल रही थीं।
शनिवार से जयपुर से भी बसें बंद हो गई हैं। ऑनलाइन बुकिंग भी शनिवार से नहीं हो रही है। हालांकि, हड़ताल के ऐलान के बीच कुछ बसें चल रही हैं, जिनके ऑपरेटर्स पैसेंजर्स से नॉर्मल से 6 गुना ज्यादा किराया वसूल रहे हैं।
बॉडी डिजाइन को लेकर कट रहे हैं चालान
दरअसल, जैसलमेर और मनोहरपुर में हुए हादसों के बाद परिवहन विभाग ने अवैध बस संचालन और बॉडी डिजाइन सहित अन्य खामियों को लेकर चालान काट रहा है।
कई जगह बसों को सीज भी किया गया है। ज्यादातर कार्रवाई स्टेट से बाहर ऑपरेट होने वाली स्लीपर बसों पर हो रही है। इसके विरोध में अखिल राजस्थान कांटेक्ट कैरिज बस एसोसिएशन ने शुक्रवार को हड़ताल का ऐलान किया था।
स्लीपर बसों की हड़ताल से जुड़ी PHOTOS…
स्लीपर बस बंद होने से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
राजस्थान में स्लीपर बसें बंद, 3 लाख लोग फंसे:जयपुर में भी आज से बंद होगी ऑनलाइन बुकिंग, किराया बढ़ा, 7 हजार स्लीपर रूट से हटीं
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News