अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में अब तक आठ लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
समाप्त
दीपक मंडल
इमेज स्रोत, ANI
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज अहम बैठक है.
यह बैठक अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए हो रही है.
ट्रस्ट के सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफ़ों पर फ़ैसला सबसे अहम मुद्दा हो सकता है.
यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ मणिराम छावनी में होगी.
दान में गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद ट्रस्ट की यह पहली बैठक है.
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने सभी नियमित और पदेन सदस्यों से बैठक में शामिल होने को कहा है.
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में अब तक आठ लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा इस्तीफ़ा दे चुके हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के प्री क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला.
न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में नॉर्वे ने पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फ़ाइनल में एंट्री ले ली.
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 16 में फुटबॉल इतिहास का एक सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है.
नॉर्वे की ओर से इर्लिंग हालैंड ने दो गोल दागे. उन्होंने पहला गोल खेल के 79वें मिनट में किया, जबकि दूसरा गोल उन्होंने मैच के आख़िरी लम्हों में किया.
इस ऐतिहासिक हार के साथ ही ब्राज़ील का सफ़र टूर्नामेंट में ख़त्म हो गया है.
1990 के बाद से वर्ल्ड कप में ब्राज़ील का सबसे ख़राब और सबसे शुरुआती एग्जिट है.
ब्राज़ील ने अपना 24 साल का वर्ल्ड कप सूखा खत्म करने के लिए दिग्गज कोच कार्लो एंसेलोटी को नियुक्त किया था, लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदली.
यह लगातार छठा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट है जब ब्राज़ील को किसी यूरोपीय टीम ने नॉकआउट में बाहर का रास्ता दिखाया.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
बीबीसी हिन्दी की अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें.
दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म 'सतलुज' रिलीज़ के 48 घंटे बाद ही भारत में ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म से हटाई गई
'तीजन बाई, इंडिया' के पते पर जब पेरिस से भेजी गई एक चिट्ठी उन तक सीधे पहुंच गई
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में कप्तानी का कैसा 'खेल' चल रहा है?
आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की अंतिम यात्रा को देखकर क्यों हैरान हो गए ट्रंप
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.