फेसबुक पर लाइव होकर व्यक्ति ने खाया जहर, गंभीर – Hindustan

खैर, संवाददाता। टप्पल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व कुनबे के कुछ लोगों से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया। वह खैर क्षेत्र में अपनी ससुराल में आकर फेसबुक पर लाइव हुआ और शीशी में भरा जहर पी लिया। उसने कहा कि पत्नी एक युवक के साथ भाग गई थी। अब कुनबे के लोग उस घटना को छुपाकर पत्नी को साथ रखने का दबाव बना रहे हैं। व्यक्ति को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी संजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह ने सोमवार सुबह खैर क्षेत्र के गोमत चौराहे के पास से फेसबुक अकाउंट पर यह वीडियो डाला।
इसमें कहा कि मेरी पत्नी को एक युवक भगाकर ले गया था। कुनबे के कुछ लोग उसे तलाशकर ले आए। इस दौरान जबरन मुझसे पत्नी को पिटवाया। युवक को भगा दिया। उल्टा संजय पर दबाव बनाया कि वह महिला को किसी अलग स्थान से बरामद होना बता दे, अन्यथा पुलिस उसे ही पकड़ लेगी। इसके बाद कुनबे के लोगों ने पत्नी को मायके में लाकर छोड़ दिया। लेकिन, पत्नी उसी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। मैं यह देख नहीं सकता। इसलिए मैं पूरे होश में आत्महत्या का निर्णय ले रहा है। इसके बाद उन्होंने जहर पी लिया। इसकी सूचना फोन पर अपने भाई को दी। तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची और संजय को अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फफक पड़े संजय, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार : संजय की शादी 14 साल पहले खैर क्षेत्र के गांव बिल खोरा निवासी अनीता से हुई थी। उन पर चार बेटियां हैं। वीडियो बनाने के दौरान संजय फफककर रो पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई कि मेरे या पत्नी के परिवार के सदस्यों को परेशान न किया जाए। उनका कोई दोष नहीं है। पत्नी व कुनबे के लोगों पर कार्रवाई हो। उन्हें कठिन से कठिन सजा मिले। संजय ने वीडियो में कुनबे के लोगों के नाम भी बताए हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News