बंगाल के मंत्री बोले- महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है टीएमसी – Hindustan Hindi News

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के मंत्री तापस रॉय ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में महाराष्ट्र जैसी टूट होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। विधानसभा के बाहर रॉय ने दावा किया कि तृणमूल ने कई ऐसे लोगों को शामिल किया, जिनका राजनीति से ज्यादा सरोकार नहीं था। उन्होंने दावा किया कि अब पार्टी के अंदरुनी मतभेद और अंतर्विरोध सतह पर दिखाई देने लगे हैं। माणिकतला से भाजपा के विधायक रॉय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंततः यह पार्टी पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य से गायब हो जाएगी। वर्ष 2024 में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रॉय ने दावा किया कि कई नेताओं और विधायकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा था कि पार्टी के ज्यादातर विधायक ममता बनर्जी के साथ बने रहेंगे और संगठन की कमान वरिष्ठ नेताओं के हाथों में ही रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा विपक्ष को अस्थिर करने और दल-बदल को बढ़ावा देने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने पार्टी में पनपते मतभेद की ओर इशारा करते हुए कहा है कि पार्टी को ममता बनर्जी के हाथों से ‘हाईजैक’ कर लिया गया है। ये टिप्पणियां तृणमूल कांग्रेस के भीतर संभावित विभाजन को लेकर चल रही अटकलों के बीच सामने आईं। ऋतब्रत बनर्जी ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के मौजूदा कामकाज की आलोचना और ममता बनर्जी के प्रति अपने सम्मान के बीच अंतर स्पष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक महान नेता हैं। मुझे पार्टी से निकाल दिया गया है, इसका मतलब यह नहीं है कि उनके प्रति मेरा सम्मान कम हो गया है। ममता अब भी मेरी नेता हैं। पार्टी को ममता बनर्जी के हाथों से ‘हाईजैक’ कर लिया गया है। ऋतब्रत के दावे से यह अफवाह तेज हो गई है कि पार्टी के विधायकों का एक बड़ा हिस्सा अलग होने की तैयारी कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News