यूपी के लखीमपुर खीरी में कक्षा 1 में पढ़ने वाली बच्ची का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची एक खराब सड़क दिखाते हुए कहती है कि डीएम अंकल, आप बहुत अच्छे हैं, हमारी सड़क बनवा दीजिए. वीडियो जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह तक पहुंचा, जिसके बाद वह अधिकारियों की टीम के साथ बच्ची के घर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया.