मेरठ ब्यूरो। आरजी गल्र्स पीजी कॉलेज के होमसाइंस विभाग की स्टूडेंट्स ने अनुभवात्मक अधिगम के तहत ब्लॉसम स्कूल, मेरठ में प्रसार गतिविधि कराई गई। यह कार्यक्रम कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो। निवेदिता मलिक के संरक्षण में तथा विभाग की प्रभारी प्रो। सोनिका चौधरी के निर्देशन में विदुषी अग्रवाल के द्वारा कराया गया।
स्कूल की प्रिंसिपल बिंदू मुद्गल ने स्कूल से संबंधित समस्त जानकारी दी कि यह स्कूल कैसे चलता है और क्या -2 सुविधाएं बच्चों को प्रदान करते है तथा किस प्रकार की किस प्रकार की शिक्षा प्रणाली का प्रयोग करते हैं और इसी के साथ ही छात्राओ ने अपने द्वारा बनाये गए शिक्षण सामाग्री की सहायता से बच्चो के शारीरिक, मानसिक, क्रियात्मत, नैतिक और सामाजिक विकास से संबंधित विभिन्न प्रकार के जैसे- रंग, सब्जियां, फल और नंबर का ज्ञान, कविता, कहानी, खेल, तथा कला से संबंधित गतिविधि कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमानी विश्नोई का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर ऋतु , येशु, तनु, मानसी, आकृति गरिमा गौर आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
Copyright © 2024. All Rights Reserved