बच्चों ने पोस्टरों में उकेरे स्वच्छ भारत, जल संरक्षण और पर्यावरण बचाव के संदेश – Dainik Bhaskar

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रजवास में विद्यालय को स्वच्छ करते हुए ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तत्वावधान में कक्षा-कक्ष सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था प्रभारी प्रियंका गुर्जर ने बताया कि ईको क्लब प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा के निर्देशन में
विजेता कक्षाओं को प्रार्थना सभा में अपने पोस्टरों के प्रदर्शन के साथ उपहार में दीवार घड़ी दी गई। घड़ी को कक्षा-कक्ष में लगाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर सुनीता वर्मा, सविता पारीक, महिमा शर्मा, सोहनलाल वर्मा, अनोख, रवि वर्मा, बाबूलाल जैन, मुकेश विजय, सुमन जैन, प्रहलाद चौधरी, समिया खान, रेखा कंवर, कविता, मोनिका, अर्पणा मीणा व राजेश्वरी सहित स्टाफ के सभी सदस्य व अभिभावक उपस्थित थे। इस दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और समय की पाबंदी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानाचार्य रामलाल मीणा ने विशेष पहल की है। इसके तहत प्रत्येक कक्षा में माह में शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को अगले माह के प्रथम दिन प्रार्थना सभा में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसे लेकर अक्टूबर माह में शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार दीपावली पर रजवास विद्यालय भवन को आकर्षक ढंग से लाइटिंग करके सजाया जाएगा।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News