Karnaṭaka Latest News, Updates in Hindi | कर्नाटक के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
कर्नाटक (Karnaṭaka) भारत के दक्षिण क्षेत्र का एक राज्य है. इस राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था (Formation of Karnataka State). पहले यह मैसूर राज्य (Mysore State) के नाम से जाना जाता था. 1973 में इसका नाम बदलकर कर्नाटक कर दिया गया. इसकी राजधानी बैंगलुरू (Bengaluru) है और यह राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है (Capital of Karnataka).
कर्नाटक की सीमा पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोवा, उत्तर में महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व में तेलंगाना, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिलनाडु और दक्षिण-पश्चिम में केरल से लगती है. भारत के दक्षिण में स्थित इस राज्य की सीमाएं 4  राज्यों की सीमाओं से मिलती हैं (Geographical Location of Karnataka).
कर्नाटक राज्य का क्षेत्रफल 1,91,791 वर्ग किलोमीटर है (Area of Karnataka). यह भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 5.83 प्रतिशत है. क्षेत्रफल के हिसाब से यह छठा सबसे बड़ा भारतीय राज्य है. कर्नाटक में 2023 तक, कुल 31 जिला है (Districts of Karnataka). इस राज्य में 12 राज्यसभा सीटें और 28 लोकसभा सीटें हैं (Karnataka Constituencies). 
2011 की जनगणना के मुताबिक 6 करोड़ 11 लाख 30 हजार 704 है. कर्नाटक जनसंख्या के हिसाब से भारत का आठवां सबसे बड़ा राज्य है (Population). इस राज्य में कुल 31 जिले हैं (Districts of Karnataka). कन्नड़ कर्नाटक में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली और इसकी आधिकारिक भाषा है. इसके आलावा यहां उर्दू, कोंकणी, मराठी, तुलु, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कोडवा और बेरी भी बोली जाती हैं. कर्नाटक में कुछ गांव भी हैं जहां संस्कृत मुख्य रूप से बोली जाती है (Languages in Karnataka).
 
अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनकर इतिहास रचने वाले अब्दुल अल-सैयद का कर्नाटक से नाता है. उनकी डॉक्टर पत्नी सारा जुकाकू का कर्नाटक के भटकल से संबंध रहा है. सारा के दादा जेएच शम्सुद्दीन जुकाकू मैसूर रियासत की सरकार में डिप्टी फाइनेंस मिनिस्टर रहे थे.
कर्नाटक में बस किराया बढ़ोतरी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ईंधन सस्ता होने पर राज्य सरकार बस किराया भी घटा देगी. साथ ही उन्होंने महंगाई, किसानों की बदहाली और परिवहन कंपनियों के घाटे का मुद्दा उठाया.
कर्नाटक में सरकारी बसों के किराए में 5 नवंबर से वृद्धि की गई है, जिसे मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र सरकार की ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के कारण परिवहन निगमों पर आर्थिक बोझ बढ़ने का कारण बताया है.
बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा इलाके में 28 अक्टूबर को एक तेज रफ्तार SUV सड़क किनारे खड़ी बाइकों से टकराने के बाद कबाब सेंटर में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल में रखा गर्म तेल वहां मौजूद लोगों पर गिर गया. हादसे में बसवराज, मुनिकृष्णा और मंजेश गंभीर रूप से झुलस गए. तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कर्नाटक के बेंगलुरु में तेज रफ्तार एसयूवी का कहर देखने को मिला. बन्नेरघट्टा इलाके में बेकाबू कार पहले सड़क किनारे खड़ी बाइकों से टकराई और फिर सीधे एक कबाब सेंटर में जा घुसी. टक्कर के कारण अंदर रखा खौलता तेल लोगों पर गिर गया. हादसे में बसवराज, मुनिकृष्णा और मंजेश गंभीर रूप से झुलस गए. तीनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.
Yesvantpur-Madgaon Vande Bharat: बेंगलुरु और गोवा के बीच रेलवे ने नई वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है. यशवंतपुर से मडगांव के बीच चलने वाली यह ट्रेन मंगलुरु और कोस्टल कर्नाटक के कई अहम स्टेशनों से होकर गुजरेगी. ट्रेन दोनों दिशाओं में सप्ताह में छह दिन चलेगी.
बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में गैस सिलेंडर डिलीवरी के दौरान बड़ा हादसा हो गया. घर के बाहर सिलेंडर रखते ही उसमें अचानक आग लग गई और विस्फोट हो गया. गनीमत रही कि डिलीवरी करने वाला व्यक्ति बाल-बाल बच गया.
इंदिरानगर में सोने की चेन लूटने की कोशिश के दौरान एक आरोपी ने महिला की गर्दन पकड़ ली. उसे जान से मारने की धमकी दी. महिला के चेन देने से इनकार करने पर आरोपी ने उसे छीनने की कोशिश की. मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, महिला सुरक्षित है और उसे चोट नहीं आई है.
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से मुलाकात की है. उन्होंने कथित स्टिंग वीडियो केस में जारी जांच को लेकर अपनी नाराजगी जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के नेता फेक वीडियो बनाने में शामिल हैं.
कर्नाटक सरकार डीजल की बढ़ती कीमतों और परिवहन निगमों के भारी घाटे के कारण सार्वजनिक बसों का किराया बढ़ाने पर विचार कर रही है. परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने बेंगलुरु में अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है, जिसमें किराया बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा.
कर्नाटक के गोकर्ण बीच पर रविवार को समुद्र की तेज लहरों में बहने से बेंगलुरु की कंपनी के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई. ये सभी 16 सदस्यीय टीम के साथ घूमने गए थे. हादसे के समय पांच कर्मचारी समुद्र में उतरे थे, जिनमें से दो को लाइफगार्ड और स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया.
प्रियंक खड़गे ने पुलिस के गलत इस्तेमाल के एचडी कुमारस्वामी के आरोप खारिज करते हुए कहा कि सरकार कानून के दायरे में काम कर रही है. उन्होंने साफ किया कि सबूत मिलने पर कुमारस्वामी को समन भेजा जाएगा, जबकि जांच को प्रभावित करने वाली कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं होगी.
बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को निशाना बनाकर किए गए कथित स्टिंग ऑपरेशन में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन दिल्ली में खरीदा गया था और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी के ऑफिशियल रेसिडेंस पर प्रज्वल प्रसाद नाम के व्यक्ति को सौंपा गया था.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घोषणा की कि सरकार कन्नड़ ध्वज को आधिकारिक राज्य ध्वज का दर्जा देने की तैयारी कर रही है. इसके तहत सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ कन्नड़ ध्वज को फहराने का कानूनी अधिकार दिया जाएगा. इस प्रस्ताव पर विधानमंडल के आगामी सत्र में चर्चा होगी.
आंध्र प्रदेश के रापथाडु में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा पर स्कूल में घुसकर आरी से हमला कर दिया गया था. इस हमले में गंभीर रूप से घायल बच्ची को अब बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है. इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और तब बच्ची को ले जाया गया. आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने बताया कि बच्ची का ब्लड बहना रुक गया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर है.
कर्नाटक में मेकेदातु प्रोजेक्ट के लिए 2500 एकड़ वैकल्पिक जमीन देख ली गई है. प्रस्तावित जलाशय में 66 TMC पानी जमा करने और 400 MW बिजली उत्पादन की योजना है.
South India 15 Days Trip Plan: 15 दिन की छुट्टियों में साउथ इंडिया घूमने का प्लान बना रहे हैं तो तमिलनाडु और केरल की इन खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रिप में शामिल कर सकते हैं. चेन्नई, कन्याकुमारी से लेकर मुन्नार और अलप्पुझा तक, यहां पहाड़, समुद्र तट, ऐतिहासिक मंदिर और बैकवॉटर का शानदार अनुभव मिलेगा.
उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पायलट और पांच यात्रियों की मौत हो गई. सभी मृतक कर्नाटक के बेंगलुरु के रहने वाले थे. मृतकों में वकील शंकर गौड़ा और पुलिस इंस्पेक्टर अरुण सालुंके भी शामिल हैं.
उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलीकॉप्टर हादसे ने छह परिवारों की खुशियां छीन लीं. बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई. पांचों यात्री बेंगलुरु के रहने वाले थे. मृतकों में कर्नाटक पुलिस के निरीक्षक अरुण सालुंके और वकील शंकर गौड़ा भी शामिल थे. कर्नाटक सरकार उत्तराखंड प्रशासन के संपर्क में है और शवों को जल्द वापस लाने की व्यवस्था कर रही है.
Famous Palaces in South India: दक्षिण भारत में कई ऐसे शाही महल हैं जो अपनी खूबसूरत वास्तुकला, शानदार नक्काशी और राजसी अंदाज के लिए मशहूर हैं. इन महलों में घूमकर आप पुराने राजाओं और रानियों की शाही जिंदगी और इतिहास को करीब से जान सकते हैं.
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मदुरै दौरे के दौरान कहा कि भविष्य में तमिलनाडु से भी कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है. उन्होंने लोकतंत्र में हर नागरिक के नेतृत्व करने की क्षमता पर जोर दिया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News