Manipur Latest News, Updates in Hindi | मणिपुर के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
मणिपुर 
मणिपुर (Manipur) भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है. इसकी राजधानी इंफाल है. उत्तर में नागालैंड, दक्षिण में मिजोरम, पश्चिम में असम, और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है. वनस्पतियों और जीवों की विविधताओं से भरपूर मणिपुर के भौगोलिक क्षेत्र का 67% हिस्सा पहाड़ी इलाकों से ढका हुआ जंगल है. इसका क्षेत्रफल 22,327 वर्ग किलोमीटर है. 
2011 की जनगणना के मुताबिक मणिपुर की जनसंख्या (Population) लगभग 29 लाख है और यहां हर वर्ग किलोमीटर में 128 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात 985 है (Sex ratio). इस राज्य की कुल आबादी का 76.94 फीसदी साक्षर है, जिनमें 83.58% पुरुष और 70.26% महिला साक्षर है (Manipur literacy).
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य  सर्वेक्षण के साल 2018 की रिर्पोट के अनुसार मणिपुर में शिशु मृत्यु दर (Infant Mortality Rate IMR आईएमआर) 12 फीसदी है, शिशु मृत्यु दर के मामले में यह आंकड़ा मणिपुर को देश के सबसे सफल राज्यों में शुमार कराता है.
मणिपुर में 60 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (Assembly Constituencies) और 2  लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Constituencies) हैं. मणिपुर में कुल 16 जिले हैं (16 Districts).
मणिपुर के लोगों में मैतेई, नागा, कुकी, मैतेई पंगल और अन्य रंगीन समुदाय शामिल हैं. ये वे लोग हैं जिनकी लोककथाएं, मिथक और किवदंतियां, नृत्य, स्वदेशी खेल और मार्शल आर्ट, विदेशी हथकरघा और हस्तशिल्प से जुड़े हुए हैं. इनकी भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं (People of Manipur).
इसकी अपनी कला-रूप और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां मणिपुर को खास बनाती हैं. इसका प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य, मणिपुरी इसे विशेष दर्जा दिलाता है. मणिपुर की हर जातीय समूह की अपनी विशिष्ट संस्कृति और परंपरा है जो उसके नृत्य, संगीत और प्रथाओं से पता चलता है (Art and Culture).
इतिहासकारों की माने तो मणिपुर का इतिहास महाभारत के समय का है. महाभारत में एक योद्धा बभ्रुवाहन जो कि अर्जुन और मणिपुर की राजकुमारी चित्रांगदा के पुत्र थे, इनका उल्लेख बिष्णुप्रिया मणिपुरी नाम के पौराणिक किताबों में चर्चा है. भारत की स्वतंत्रता के पहले यह एक रियासत था. मणिपुर का अर्थ होता है आभूषणों की भूमि (History). 
कृषि और कृषि आधारित उद्योग मणिपुर की अर्थव्यवस्था का आधार हैं. राज्य में प्रचुर मात्रा में धान, गेहूं, मक्का, दलहन और तिलहन (जैसे तेल, मूँगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी आदि) की खेती की जाती है. इसके अलावा कई तरह के फलों जैसे अनानास, नींबू, केला, नारंगी और सब्जियां जैसे फूलगोभी, बंदगोभी, टमाटर और मटर आदि का उत्पादन किया जाता है. यहां कृषि व खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं (Agriculture). 
अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण मणिपुर को ‘भारत का आभूषण’ और ‘पूरब का स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है. यहां के दर्शनीय स्थलों में इंफाल, उख्रुल प्रसिद्ध हैं. इंफाल में कांग्ला पार्क, गोविंद मन्दिर, वहां के बाजार, टीकेन्द्रजित पार्क खास हैं तो उख्रुल की पहाड़ियां और चुराचांदपुर जिले में लोकतक झील पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं (Tourist places).
 
मणिपुर के नोनी जिले के ताओदाइजांग गांव में बुधवार तड़के उग्रवादी गुटों के बीच भीषण गोलीबारी हुई जिसमें कम से कम तीन उग्रवादी मारे गए. यह मुठभेड़ जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट और उसके प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई.
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में SIR के बाद मतदाताओं की संख्या में करीब 2.29 करोड़ की कमी आई है. अकेले उत्तर प्रदेश में 2.04 करोड़ वोटर घटे हैं. पांचों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. अधिकारी राज्यों का दौरा कर रहे हैं और चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठकें कर रहे हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट ने JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है. अकोइजम पर JNU की 11 छात्राओं ने इसी साल यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.
मणिपुर में मैतेई, नागा समेत आदिवासी समुदायों के हजारों लोगों ने लंबे समय से जारी हिंसा और संकट के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र से SoO समझौता खत्म करने, असम राइफल्स को हटाने, 1951 को आधार वर्ष मानकर NRC लागू करने और विस्थापित परिवारों को उनके घर लौटाने की मांग की
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सरकार को जनता का खोया भरोसा लौटाना होगा. उन्होंने कुछ पार्टी नेताओं पर कांग्रेस के साथ मिलकर उन्हें हटाने की साजिश का आरोप लगाया. उनके मुताबिक हटने के बाद भी हिंसा नहीं रुकी.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश किया है. ऑपरेशन ट्रिडेंट के तहत 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया. म्यांमार से भारत और बांग्लादेश तक नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को तोड़ा गया.
मणिपुर के थौबल जिले में लाइशराम राकेश की हत्या के विरोध में 48 घंटे का बंद बुलाया गया है. प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम कर विरोध जताया. इस मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है और तलाशी के दौरान एक बंदूक और 14 कारतूस बरामद किए हैं.
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे कामजोंग के खाली खोइकाई कुकी गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने कई घरों को आग लगा दी. कुकी और नागा समुदायों के बीच जारी तनाव के दौरान हुई इस घटना ने प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और लोगों की घर वापसी को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
चुनाव आयोग ने यूपी समेत पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है. आयोग की टीम मणिपुर पहुंच गई है. वहीं, अंतिम मतदाता सूची जारी होने की तारीख भी तय हो गई है.
मणिपुर में सोमवार को उग्रवादियों ने लकड़ी इकट्ठा करने गए 14 मैतेई ग्रामीणों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. घटना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने इंफाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया.
मणिपुर में हिंसा के खिलाफ लोगों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर दिखा. जंगल में लकड़ी लेने गए लोगों पर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं और तीन अब भी लापता हैं. घटना से नाराज लोग दोनों मृतकों के शव लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गए.
मणिपुर में 24 घंटे के भीतर 28 घरों में आग लगा दी गई. हिंसा में एक नागरिक की मौत हुई, जबकि कई परिवारों को घर छोड़कर जंगलों और आर्मी कैंप में शरण लेनी पड़ी.
मणिुपर के कामजोंग जिले में उग्रवादियों ने गांव पर हमला किया और कई घरों में आग लगा दी. इस वजह से कई लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े. कुछ लोगों को आर्मी कैंप में शरण लेनी पड़ी.
यूक्रेन में स्टारलिंक के जरिए मिसाइल-ड्रोन की गति घटाने वाली घटना ने दिखाया कि विदेशी सैटेलाइट नेटवर्क पर सैन्य निर्भरता कितनी खतरनाक हो सकती है. इससे ड्रोन नियंत्रण, संचार और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित होती है.
मणिपुर में मई 2023 से शुरू हुई जातीय हिंसा के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र की चिंता बनी हुई है. इसी बीच BSF के महानिदेशक प्रवीण कुमार ने इंफाल और चुराचांदपुर का दौरा कर सुरक्षा हालात और जवानों की तैयारियों का जायजा लिया.
मणिपुर में हिंसा और आगजनी की भयावह खबरें आई है. यहां कुकी और नागा समुदाय में टकराव के बाद पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जबकि दर्जन से ज्यादा घरों में आग लगा दिया गया है.
मणिपुर में फिर हिंसा का माहोल हो गया है. कामजोंग जिले के चासाद पुलिस स्टेशन पर अवैध बंकर बनाने से रोकने के दौरान हुई फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई जिसके बाद बवाल हो गया. अराजक तत्वों ने कई घर फूंक दिए.
Beautiful Lakes in India: भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां झीलें सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं. कहीं लोग तैरते फुमदी पर रहते हैं तो कहीं मछली पकड़ना और नाव चलाना रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा है.
केंद्र सरकार ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के इलाकों में AFSPA को 1 अक्टूबर से छह महीने के लिए बढ़ा दिया है.
मणिपुर के कामजोंग जिले के पिलोंग गांव में गुरुवार दोपहर हथियारबंद हमलावरों ने चार लोगों की हत्या कर दी. पुलिस को शक है कि हमलावर इंडो म्यांमार सीमा पार से आए थे. एक व्यक्ति किसी तरह बचकर भाग निकला. मृतकों में एक पिता और बेटा भी शामिल हैं. हमले के लिए केएनए-बी गुट को शक के घेरे में रखा गया है, हालांकि पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है.
मणिपुर के तामेंगलोंग में 17 साल के नागा लड़के एनके विफेनबो की संदिग्ध घात लगाकर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक हमले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों की भूमिका सामने आई है. पढ़ें पूरी कहानी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News