बढ़ावा देते समय ऐसा न लगे कि हिंदी थोपी जा रही : मंत्री – Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा, हिंदी को बढ़ावा देते समय ऐसा नहीं लगना चाहिए कि यह भाषा थोपी जा रही है। उन्होंने कहा, मुख्य ध्यान इस पर रहना चाहिए कि लोगों के लिए हिंदी में अधिक अवसर पैदा हों और वे इससे जुड़ाव महसूस करें। केंद्रीय मंत्री कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की तीसरी बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, अगर हिंदी के ज्ञान से रोजगार और प्रगति के अवसर तैयार होंगे तो स्वाभाविक रूप से इसका व्यापक उपयोग होगा। उन्होंने कहा, अंतिम लक्ष्य हिंदी के उपयोग और प्रसार को बढ़ाना है।
इसके साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि यह देश की भाषाई विविधता और रोजमर्रा की संचार जरूरतों के अनुरूप बनी रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News