Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी के ईडब्ल्यूएस, एलआइजी भूखंडों पर नहीं लगेगा कंप्लीशन चार्ज – Hindustan

Lucknow News: 10 हजार से अधिक खरीदारों को यह चार्ज नहीं देना होगा बाकी लोगों को देना होगा चार्ज

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

सुशांत गोल्फ सिटी को पूरा करने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण टाउनशिप कंप्लीशन चार्ज भी लगाएगा। प्राधिकरण का बोर्ड टाउनशिप में घर व दुकानों के क्षेत्रफल के आधार पर इसका निर्धारण करेगा। वहीं परियोजना के ईडब्ल्यूएस व एलआइजी भूखंड जो अधिकतम 50 वर्ग मीटर के होंगे उन पर कंप्लीशन चार्ज नहीं लगेगा यानि सामान्य व गरीब भूखंड के 10 हजार से अधिक खरीदारों को यह चार्ज नहीं देना होगा।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 15 सितंबर को कैबिनेट ने सुशांत गोल्फ सिटी टाउनशिप को एलडीए के टेकओवर करने पर मुहर लगाई थी। उसके बाद एलडीए ने टाउनशिप को लेकर योजना तैयार किया है। इसमें मानचित्र स्वीकृत व शमन के लिए टाउनशिप कंप्लीशन चार्ज लगाने का प्रस्ताव है। कंप्लीशन चार्ज, संपत्तियों की बिक्री व योजना से होने वाली अन्य आय को एस्क्रो अकाउंट में रखा जाएगा, ताकि इस धनराशि का उपयोग विकास के योजना में ही किया जाएगा।

हाईटेक टाउनशिप में 10 साल पहले 2618 ईडब्ल्यूएस व एलआइजी यूनिट का निर्माण किया जा रहा था, जबकि 3550 एकड़ में 6266 ईडब्ल्यूएस व एलआइजी यूनिट बनना था। ऐसे में करीब 10 हजार से अधिक आवंटी ऐसे हैं, जो ईडब्ल्यूएस व एलआइजी के तहत आते हैं। एलडीए इसी के साथ 2023 में टाउनशिप की स्वीकृत डीपीआर के तहत ग्राम समाज व नगर निगम की भूमि का एलडीए पुनर्ग्रहण करेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा है कि कंप्लीशन चार्ज का उद्देश्य योजना को पूरा कराना है। इसका उपयोग प्राधिकरण की आय के स्रोत के रूप में नहीं किया जाएगा। साथ ही गरीब व सामान्य वर्ग पर कोई चार्ज नहीं होगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News