बहस हुई तो निकाल ली पिस्तौल, पारिवारिक विवाद में पोते ने दादा को मारी गोली – Aaj Tak

Feedback
बिहार में मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में एक पोते ने अपने दादा शत्रुघ्न प्रसाद सिंह उर्फ टूटू सिंह को गोली मार दी. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. गोली से घायल शत्रुघ्न प्रसाद सिंह कि पत्नी उषा देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पति ने अपने ससुराल में 25 लाख रुपये में जमीन बेची थी .जिसके बाद वह नया मकान बनवा रहे थे.
उषा देवी ने बताया कि आज उनका पोता चुन्नू अचानक उनके घर पहुंच गया और उन्हें धमकाने लगा. इसके बाद उषा देवी ने अपने पति को फोन पर जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद शत्रुघ्न आनन-फानन में शहबाजपुर स्थित अपने घर पहुंचे. महज कुछ पल के बाद उनका पोता चुन्नू भी घर पर आ गया और कमर से पिस्टल निकाल ली. दोनों के बीच विवाद होने लगा. इसी बीच चुन्नू ने गोली चला दी. गोली शत्रुघ्न सिंह के सीने में लग गई और वो जमीन पर गिर गये. 
मौके पर मौजूद उनकी पत्नी उषा देवी चीखने चिल्लाने लगी. शोर और गोली कि आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे साथ ही अहियापुर थाना अध्यक्ष को मामले की जानकारी दी और उसके बाद आनन-फानन में घायल शत्रुघ्न को बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां नाजुक स्थिति में उनका इलाज चल रहा है.
गोली चलने कि सूचना पर पहुंची एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है. पारिवारिक विवाद में गोली चली है. आरोपी को चिह्नित कर लिया गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जिसका इलाज चल रहा है.
 
पूरे मामले को लेकर के एडीपीओ टाऊन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि अहियापुर थाना में गोलीबारी की घटना घाटी है. प्रथम दृश्य ये मामला पारिवारिक विवाद में यह घटना घटी है. पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है तो वही उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.उसका इलाज चल रहा है फरार आरोपी के लिए की जा रही है छापेमारी.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News