—विज्ञापन—
बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने शेख हसीना को लेकर भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे। विदेश मंत्रालय ने यूनुस सरकार के आरोपों का जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि बांग्लादेश द्वारा शेख हसीना को लेकर भारत पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।
दरअसल, बांग्लादेश की यूनुस सरकार का आरोप था कि भारत में शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के दफ्तर खुले हुए हैं। इन जगहों से यूनुस सरकार के खिलाफ एजेंडा चलाया जा रहा है। इन्हें जल्द से जल्द बंद कराया जाए। अगर इन दफ्तरों को बंद नहीं कराया गया तो दोनों देशों के बीच संबंध खराब हो सकते हैं। जिसके बाद भारत की तरफ से बांग्लादेश की यूनुस सरकार को इन आरोपों का जवाब दिया गया है।
Our response to media queries on the Press Statement issued by the Interim Government of Bangladesh⬇️
🔗 https://t.co/XDLTjDUBuH pic.twitter.com/UvT2MgwN20
ये भी पढ़ें: दिवाली और छठ को लेकर रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेन, मिलेंगे कन्फर्म टिकट
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि बांग्लादेश सरकार द्वारा भारत पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा है कि भारत को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि अवामी लीग के सदस्य भारतीय धरती पर बांग्लादेश के खिलाफ कोई गतिविधि कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘ट्रंप भारत पर नहीं लगाएंगे 25 फीसदी टैरिफ’, रूसी दूतावास प्रभारी ने बताया- पुतिन से मीटिंग के बाद क्या आईं रिपोर्ट्स
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अंत में उन्होंने यह उम्मीद भी जताई है कि बांग्लादेश में जल्द से जल्द एक निष्पक्ष व समावेशी चुनाव कराया जाएगा जिसमें आम जनता की इच्छा और जनादेश सामने आ सके।
ये भी पढ़ें: अग्नि-5 का ओडिशा में सफल परीक्षण, जानें भारत की पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की खासियत
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in