रायबरेली रोड कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के पास बिल्डर संदीप सिंह हत्या के मामले में एसटीएफ ने प्रापर्टी डीलर को शूटर मुहैया कराने वाले एक लाख के इनामी गंगाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया। गंगाराम ने संदीप की हत्या के लिए पांच लाख रुपये में शूटरों को सुपारी दिलाई थी। एसटीएफ और पुलिस की टीमें दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गंगाराम यादव अंबेडकर नगर के अलीगंज ककहारी का रहने वाला है। दोनों शूटर भी अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। 27 मई को कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो शूटरों ने संदीप सिंह क गोलियों से भून डाला था।
संदीप सिंह कार से निकलकर अपने आफिस जा रहे थे। उसी समय शूटरों ने उन्हें निशाना बनाया था। हत्याकांड में पुलिस के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया था। इसके पूर्व 31 मई को एसटीएफ ने हत्याकांड की साजिश रचने वाले प्रापर्टी डीलर दिनेश और उसके ड्राइवर मुबीन को गिरफ्तार किया था। दोनों अंबेडकर के आलापुर इलाके के गोहिला के रहने वाले थे। दोनों ने पूछताछ में गंगाराम यादव के बारे में जानकारी दी थी। गंगाराम ने पांच लाख रुपये में शूटर मुहैया कराए थे। इसके बाद एसटीएफ गंगाराम और शूटरों की तलाश कर रही थी। संदीप मूल रूप से जौनपुर के सिकरारा टिकारी के रहने वाले थे। वह यहां वृंदावन कालोनी में रहते थे। एएसपी के मुताबिक आलमबाग से गंगाराम यादव को पकड़ा गया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play