खागा। रविवार को ऐरायां विकास खंड कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों को समर्पित चार दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के दूसरे दिन राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान ने शिरकत करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं लाभार्थियों को बीज वितरित किए। राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा दिव्यांगों और कुष्ठ रोगियों को पीएम आवास के साथ पेंशन की सुविधा भी दी जा रही है। गरीबों को राशन आसानी से मिल सके, इसके लिए गांवों में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया गया है। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को और मजबूत बनाया गया है।
यदि किसी समूह की महिला के पति की असमय मृत्यु हो जाती है तो उसके 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सरकार 18 वर्ष की आयु तक 25 सौ रुपए प्रति माह की सहायता राशि देगी। परिसर में शिक्षा, बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, सहकारिता, पूर्ति विभाग, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। राज्य मंत्री और खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने इन स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों से फीडबैक लिया। कार्यक्रम के समापन से पहले राज्य मंत्री ने क्षेत्र के किसानों उमाशंकर तिवारी, विनोद सिंह, रामखेलावन मौर्य, जय प्रकाश सिंह, राजकुमार सिंह और धन्ना सिंह को अरहर, तिल तथा उड़द के उन्नत बीजों की किट वितरित की। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी रत्नामणि मिश्रा, पूर्ति लिपिक अजीत सिंह, एडीओ कृषि देवेंद्र मिश्र, कई गांवों के ग्राम प्रधान, सचिव और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play