बिहार को मिलेगा नया आउटिंग डेस्टिनेशन, वाल्मीकिनगर में खुल रहा इंटरनेशनल फन एंड वाटर पार्क – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
Bihar New Outing Destination: वाल्मीकिनगर के एलीफेंटा पीट रिसॉर्ट्स में लगभग दो एकड़ में एक अंतरराष्ट्रीय फन एंड वाटर पार्क का निर्माण हो रहा है। यह प …और पढ़ें
Fun and Water Park Bihar- करीब दो एकड़ में फन एंड वाटर पार्क तैयार किया जा रहा। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण)। Valmikinagar Water Park: बिहार के लोगों के लिए जल्द ही एक और आकर्षक आउटिंग डेस्टिनेशन तैयार होने जा रहा है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी, पौराणिक मठ-मंदिर और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ फन एंड वाटर पार्क में भी भरपूर मनोरंजन का मौका मिलेगा। 
वाल्मीकिनगर के प्रमुख रिसोर्ट्स में शामिल एलीफेंटा पीट रिसोर्ट्स परिसर में करीब दो एकड़ क्षेत्रफल में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का फन एंड वाटर पार्क तैयार किया जा रहा है। आगामी गर्मी के सीजन में यह पार्क पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे गर्मी में वाल्मीकिनगर आने वाले सैलानी भी अब कूल-कूल रहकर एंटरटेनमेंट का आनंद उठा सकेंगे। 
अब तक गर्मी के मौसम में वाल्मीकिनगर आने वाले कई पर्यटक वाटर पार्क की सुविधा के लिए नेपाल के भैरहवा, पोखरा या काठमांडू की ओर रुख कर लेते थे। लेकिन इस वाटर पार्क के शुरू हो जाने के बाद पर्यटकों को नेपाल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उनका समय और खर्च दोनों बचेगा, और वाल्मीकिनगर में ही पूरा फैमिली आउटिंग पैकेज मिल सकेगा।
एलीफेंटा पीट रिसोर्ट्स के प्रबंधक आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि वाल्मीकिनगर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बिहार का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां रोजाना सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं। गर्मी में मनोरंजन की सुविधा के अभाव को देखते हुए यह वाटर पार्क तैयार किया जा रहा है, ताकि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को एक ही स्थान पर आनंद मिल सके। 
जैसी कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खास बात यह है कि पार्क परिसर में एक हजार लोगों के लिए इंटरनेट सुविधा भी दी जाएगी, ताकि पर्यटक अपने रोमांचक पलों को लाइव शेयर कर सकें।
जिस स्थान पर वाटर पार्क का निर्माण हो रहा है, वह प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत है। इसके शुरू होने के बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। वाटर पार्क परिसर में फूड कोर्ट और बेहतर एक्सेस रोड भी बनाई जाएगी।
वाटर पार्क निर्माण के प्रोजेक्ट मैनेजर कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा कर लिया जाएगा और मार्च के पहले सप्ताह से पर्यटक यहां फन एंड वाटर पार्क का आनंद उठा सकेंगे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News