बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, तेजस्वी का साथ छोड़ आज 2 विधायक NDA में शामिल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bihar Election: राजद के दो विधायकों ने तेजस्वी यादव का साथ छोड़ दिया है। आज पीएम मोदी की गया की सभा में नवादा से विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर भाजपा के मंच पर मौजूद रहे। नवादा से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विभा देवी हैं, जो राजवल्लभ प्रसाद यादव की पत्नी हैं। वहीं, रजौली से विधायक प्रकाश वीर भी मंच पर मौजूद रहे।आज दोनों राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए हैं।
विभा देवी नवादा से राजद की विधायक हैं और वे पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव की पत्नी हैं। राजवल्लभ यादव पहले से ही विवादों और कानूनी मामलों में चर्चा में रहे हैं। विभा देवी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में नवादा सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा तक पहुंचीं, लेकिन अब उन्होंने भी राजद का साथ छोड़कर NDA का हाथ थाम लिया है।
ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, परिवार के 5 लोगों के षड्यंत्र का करेंगे पर्दाफाश
रजौली विधानसभा से विधायक प्रकाश वीर भी आज भाजपा मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने भी खुले तौर पर एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है।
राजद पहले से ही अंदरूनी खींचतान और बगावत की खबरों से जूझ रहा है। ऐसे समय में दो विधायकों का पार्टी छोड़ना तेजस्वी यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पार्टी की संगठनात्मक मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।
दूसरी ओर, एनडीए खेमे में इन दोनों विधायकों के आने से राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। भाजपा इसे अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है और इसे तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े करने का मौका मान रही है।
बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम ने राजनीति को और गरमा दिया है। एनडीए इस कदम से अपनी स्थिति को मजबूत करने का दावा करेगा, जबकि राजद को नुकसान की भरपाई करने के लिए रणनीति बदलनी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें: बिहार का एक गांव जो हो गया ‘लापता’, हजारों वोटर हो गए बे-पता
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News