Live Updates: कल और आज का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी (Kal aur Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 22-23 August 2025 – Uttarakhand, UP, Bihar, Ghaziabad, Delhi-NCR): आज सुबह से पूरे देश में एक जैसा ही मौसम बना हुआ है। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के साथ आसमान पर बादलों का डेरा है। शाम तक कई जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है, जिससे जलभराव और ट्रैफिक की दिक्कतें बढ़ने की आशंका है। मुंबई और कोलकाता के दक्षिणी हिस्सों में कल देर शाम 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई थी, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और जाम लग गया। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिले लगातार बारिश से जूझ रहे हैं, यहां बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। उत्तराखंड, हिमाचल और मध्यप्रदेश में भी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है, जहां भूस्खलन और जलभराव का डर है। आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद बारिश की संभावना है। शाम तक कई जगहों पर तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। इस बीच हल्की-तेज हवाएं चलेंगी और तापमान दिन में 26 से 29 डिग्री और रात में 23 से 24 डिग्री के आसपास रहेगा।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, खासकर अगड़-मालवा, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर के आसपास। यहां भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी तेज बारिश के आसार हैं। उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी कस्बे में यमुना नदी मलबे से अवरुद्ध होकर झील बन गई है। इस कारण सरकारी भवन, होटल और दुकानें डूब गए हैं। यमुनोत्री यात्रा रोक दी गई है और कई यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका है। मुंबई में लगातार बरसात से लोकल ट्रेनें और उड़ानें प्रभावित हैं। दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, आंध्र, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और असम-मेघालय समेत अन्य राज्यों में 24 अगस्त तक तेज बारिश और भूस्खलन की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को भी दिल्ली में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश होने से मौसम सुहाना होगा और लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के एक से सात जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मानसून में हुई भारी बारिश की वजह से राज्य को काफी नुकसान हो चुका है और 149 लोगों की मौत हो चुकी है।
मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा के 15 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, हिसार, फतेहाबाद, अंबाला, यमुनानगर, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और पंचकूला में बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर अस्थायी झील बनने से पानी रिहायशी इलाके में पहुंच गया है। जिला प्रशासन स्यानाचट्टी में बनी अस्थायी झील की ड्रोन के जरिए निगरानी कर रहा है।
राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा और भीलवाड़ा जिलों में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग ने चार दक्षिणी जिलों में शुक्रवार को भी भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक पिछले चौबीस घंटे के दौरान सवाई माधोपुर तहसील में सबसे अधिक 254 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सवाई माधोपुर में लगातार बारिश के कारण पल्ली पार इलाके में कई घर जलमग्न हो गए।
राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा और भीलवाड़ा जिलों में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग ने चार दक्षिणी जिलों में शुक्रवार को भी भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक पिछले चौबीस घंटे के दौरान सवाई माधोपुर तहसील में सबसे अधिक 254 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सवाई माधोपुर में लगातार बारिश के कारण पल्ली पार इलाके में कई घर जलमग्न हो गए।
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। अचानक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी।
दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली का एक्यूआई 98 दर्ज किया गया जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव होने से कानपुर के कई गांवों में पानी भर गया। घरों के अंदर भी पानी के जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1958757699883041177
लगातार बारिश की वजह से राजस्थान के सवाई माधोपुर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। हालात ऐसा हो गया है कि रेलवे स्टेशन पर ट्रैक भी डूब गया है। इससे ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ा है।
https://twitter.com/ANI/status/1958736065185083741
शिमला के रामपुर बुशहर के गानवी खड्ड में कुछ दिन पहले आई अचानक बाढ़ से उसका रास्ता बदल गया और रिहायशी इलाका डूब गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हफ्ता बीतने के बाद भी सरकार और प्रशासन ने न तो बहाव मोड़ा और न ही वाहनों के लिए वैकल्पिक सड़क खोली।
https://twitter.com/ANI/status/1958672429875712185
जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मंडी सेक्टर में भूस्खलन के चलते एक स्कूल भवन का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में भवन पर गिरे पत्थरों से दीवार टूट गई। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल खाली था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रशासन ने मौके का जायजा लिया।
https://twitter.com/ANI/status/1958724740501196834
मौसम विभाग ने शुक्रवार को दक्षिण और मध्य बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मानसून की द्रोणिका रेखा बिहार से गुजरने के कारण बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। गयाजी, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, वैशाली और समस्तीपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं पटना समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगड़-मालवा, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर के आसपास भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।