वाराणसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के मंगलवार को आए परिणामों में काशी की बेटियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। टॉप-20 में काशी की तीन बेटियों ने प्रदेश में स्थान बनाया तो 21वें स्थान पर भी काशी की मेधावी रही। वह मामूली अंकों से चूक गई। परिणाम जारी होने के बाद परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। इन बेटियों ने बीएड के बाद शिक्षा जगत के उन्नयन का लक्ष्य बना रखा है। मेहतन के बल पर पाया मुकाम
वाराणसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में काशी की प्रिया पटेल ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। 341.994 अंक प्राप्त करने वाली प्रिया यूपी कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। सिंधोरा रोड के पास महुलिया गांव की रहने वाली प्रिया तीन बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। पिता सुरेंद्र प्रसाद पटेल न्याय विभाग में कार्यरत हैं। प्रिया ने कहा कि दिवंगत मां ऊषा पटेल का सपना पूरा करने के लिए वह शिक्षण क्षेत्र में जाना चाहती हैं।
वाराणसी। चौक की प्रगति तिवारी ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। काशी विद्यापीठ से 2018 में स्नातक की पढ़ाई करने के बाद प्रगति प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लग गईं। इस बीच टेलीकॉम इंजीनियर अभिषेक उपाध्याय से विवाह हुआ और मुंबई में शिक्षण शुरू किया। प्रिया ने कहा कि चार साल के बेटे के साथ समय बिताते और स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए जीवन का लक्ष्य मिला। उन्होंने पहले ही प्रयास में बीएड परीक्षा में सफलता प्राप्त की। बोलीं, बच्चों के बीच उन्हें अच्छा लगता है, ऐसे में वह खुद को बेहतर शिक्षिका के रूप में स्थापित कर सकती हैं।
वाराणसी। बीएचयू से 2019 में बीकॉम और 2022 में एमकॉम करने वाली सृष्टि देववंशी ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में 15वां स्थान प्राप्त कर काशी का मान बढ़ाया है। दारानगर में रहने वाली सृष्टि यूपीएससी की भी तैयारी कर रही हैं, इसके साथ ही बीएड की परीक्षा दी। बताया कि बीएड परीक्षा में सफल रहने के बाद वह इस दिशा में कॅरियर आगे बढ़ाएंगी मगर मूल लक्ष्य अब भी यूपीएससी ही है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। बताया कि मां बीना देववंशी शिक्षामित्र और पिता अनूप देववंशी प्राइवेट जॉब में हैं। छोटा भाई विद्यापीठ से बीएससी कर रहा है।
वाराणसी। बीएचयू से बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने वाली सना सिद्दिकी मामूली अंतर से बीएड प्रवेश परिणाम की टॉप-20 लिस्ट से चूक गईं। सना प्रदेश में 21वें स्थान पर हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया। बताया कि पिता के देहांत के बाद कंपोजिट स्कूल, रसूलगढ़ में शिक्षिका मां ने बच्चों को हमेशा सहारा दिया है। सना का छोटा भाई बीटेक कर रहा है। उन्होंने बताया कि वह एक अच्छी टीचर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। सना बीएचयू की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सक्रिय सदस्य के रूम में समाजसेवा करती रही हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।
विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play