Feedback
सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों की शानदार केमिस्ट्री उनके फैंस को खूब पसंद आती है. हाल ही में दोनों द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में साथ नजर आए, जहां दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प बातें शेयर किए.
सैफ ने बातचीत के दौरान बताया कि वह पिछले 35 साल से बच्चों की पेरेंट-टीचर मीटिंग में जा रहे हैं. जब करीना और सैफ से पीटीएम के बारें में पूछा गया तो उन्होंने इसका मजेदार जवाब दिया जिसे सुनकर सभी लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए.
सैफ ने कहा, ‘मेरे चारों बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते हैं. जब मैं 20 साल का था, तब पहली बार पेरेंट टीचर मीटिंग में गया था. फिर मैं जब 30 साल का हुआ तभी भी गया और अब 55 साल की उम्र में भी उसी स्कूल में खड़ा हूं. वहां के टीचर बदल गए हैं, लेकिन मैं आज भी वहां जाता हूं.’
सैफ की इस बात पर कपिल शर्मा ने भी चुटकी लेते हुए कहा, ‘सर हर दशक में आपके घर एक बच्चा आया है.’ कपिल की बात सुनकर करीना ने सैफ की खिंचाई करते हुए कहा, ‘सैफू तुम्हारा हर दशक में एक बच्चा होता है. अब आगे क्या प्लान है?’ करीना की बातें सुनकर सैफ भी हंसते रह गए.
हंसी-मजाक का सिलसिला यहीं नहीं रुका. इससे पहले कि सैफ कुछ बोलते अर्चना पूरन सिंह ने उनसे सवाल कर लिया. उन्होंने कहा, ‘क्या हमें इस दशक में भी एक और बच्चा मिलेगा.’ इस पर करीना ने भी अर्चना के सवाल का तुरंत जवाब दिया, ‘हां, हम हो सकता है, लेकिन मेरे साथ नहीं.’ करीना के इस जवाब को सुनकर सभी लोग हंस पड़े.
बता दें कि सैफ अली खान की करीना कपूर से ये दूसरी शादी है. करीना से पहले सैफ की शादी अमृता सिंह से हुई थी , जिससे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं. अमृता और सैफ की शादी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई और दोनों 2004 में अलग हो गए. जिसके बाद सैफ के लाइफ में बेबो यानी की करीना कपूर खान आई. दोनों की नजदिकियां 2008 में फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान बढ़ी. करीब पांच साल तक डेट करने बाद दोनों ने दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली. दोनों की शादी बेहद सादगी से मुंबई के बांद्रा स्थित सैफ के घर पर हुई थी. कपल के दो बेटे भी हैं. बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म दिसंबर 2016 में हुआ, जबकि छोटे बेटे जहांगीर अली खान का जन्म 2021 में हुआ था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू