महोबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर वीर भूमि पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों को बुंदेलखंड के बदहाली के लिए दोषी माना। सीएम ने कहा के पहले उपेक्षा से वीर भूमि अपनी पहचान को मोहताज थी, मगर सरकार ने बुंदेलखंड को नई पहचान दी है। अब बुंदेलखंड में तोप का निर्माण होगा, जिससे दुश्मन थरथर कापेंगे। उन्होंने कहा कि वीर भूमि को महोत्सव नगर के रूप में जाना जाता है। यहां की प्राचीन संस्कृति के संरक्षण को लेकर सरकार काम कर रही है। देशावारी पान को जी आई टैग देने का काम किया है। झांसी से वीरभूमि पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है।
पहले माफिया हावी थे। उत्सव के पहले ही माफिया उपद्रव करते थे। अब महिलाएं- बेटियां व व्यापारी सुरक्षित हैं। प्राचीन विरासतों का संरक्षण होगा। गोरखगिरी को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किए। कहा कि सरकार युवाओं, महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। बुंदेलखंड के पत्थर को राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि चरखारी में जल संरक्षण के प्राचीन सरोवर यहां की पहचान है जिनका जनप्रतिनिधि संरक्षण करें। गोरखगिरी में टूरिस्ट की संभावनाओं को लेकर होटल बनने का काम हो, जिससे दूर दराज से आने वाले पर्यटकों को यहां की प्राचीन संस्कृति को देखने का मौका मिले। सीएम ने कहा कि वीर भूमि में गुरु गोरखनाथ ने तपस्या की अब यह धारा पर्यटन क्षेत्र में नई पहचान बनेगी। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह सहित अन्य अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play