बूम बूम बुमराह को क्या हुआ? लॉर्ड्स ODI से रहे बाहर, BCCI ने दिया अपडेट – Aaj Tak News

Feedback
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार (19 जुलाई) को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के चलते लॉर्ड्स वनडे में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.
टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इसकी पुष्टि की. शुभमन ने कहा, ‘बूम घुटने की चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे हैं.’
Presenting #TeamIndia‘s Playing XI for the 3️⃣rd ODI 🙌

Jasprit Bumrah had an impact injury on his left knee while fielding in the second ODI in Cardiff. He was not available for selection for the third ODI due to reactive swelling in his left knee.

Updates ▶️… pic.twitter.com/RJdchL62hv
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने बुमराह की चोट पर आधिकारिक बयान जारी किया. बोर्ड ने बताया कि कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय बुमराह के बाएं घुटने पर चोट लगी थी. इसके बाद उनके घुटने में रिएक्टिव सूजन (Reactive Swelling) आ गई, जिसके चलते उन्हें तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं माना गया.
बूम बूम बुमराह ने आईपीएल (इंडियन प्रीमिय लीग) 2026 के बाद एक महीने से ज्यादा का ब्रेक लिया था. इसी कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे. इसके अलावा आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्हें आराम दिया गया था. उन्होंने 14 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में वापसी की थी. यह 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद उनका पहला 50 ओवर्स मुकाबला था.
जसप्रीत बुमराह के अलावा टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो और बदलाव किए. शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर भी इस मुकाबले से बाहर रहे. उनकी जगह अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया.
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News