Instagram अचानक हुआ डाउन, हजारों यूजर्स हुए परेशान, Facebook और Messenger पर भी दिखी दिक्कत – India.Com

Instagram Down: रविवार (19 जुलाई, 2026) को Meta के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram, Facebook और Messenger का इस्तेमाल कर रहे हजारों यूजर्स को अचानक दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई लोगों ने बताया कि Instagram की फीड लोड नहीं हो रही, प्रोफाइल नहीं खुल रही और स्टोरी पोस्ट करने में भी परेशानी आ रही है. वहीं Facebook और Messenger पर भी कई यूजर्स ने लॉगिन और फीड से जुड़ी शिकायतें कीं. आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, Instagram पर 4,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं. Facebook पर 3,000 से ज्यादा और Messenger पर 100 से ज्यादा लोगों ने दिक्कत की जानकारी दी.

Instagram डाउन होने के बाद दुनियाभर के यूजर्स ने X और दूसरे प्लेटफॉर्म पर अपनी परेशानी साझा की. किसी ने कहा कि फीड तो खुल रही है, लेकिन प्रोफाइल नहीं दिख रही. कई यूजर्स को सिर्फ वेलकम पेज नजर आ रहा था और नई पोस्ट दिखाई नहीं दे रही थीं. कुछ लोगों ने बताया कि उनकी होम फीड पूरी तरह खाली थी, जबकि कई यूजर्स स्टोरी अपलोड नहीं कर पा रहे थे. Facebook इस्तेमाल करने वाले लोगों ने भी फीड रिफ्रेश न होने और बार-बार एरर आने की शिकायत की. यूके, अमेरिका और कई दूसरे देशों से भी इसी तरह की शिकायतें सामने आईं, जिससे साफ हुआ कि यह दिक्कत सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं थी.

खबर लिखे जाने तक Meta या उसके किसी प्लेटफॉर्म की ओर से आउटेज की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी. कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की तरफ से भी कोई बयान जारी नहीं हुआ. ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया कि यह तकनीकी खराबी किस वजह से आई. सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें जरूर लगाई जा रही थीं, लेकिन कंपनी ने किसी भी वजह की पुष्टि नहीं की. ऐसे मामलों में आमतौर पर कंपनी सर्वर से जुड़ी दिक्कत ठीक होने के बाद ही सेवाएं फिर से सामान्य करती है.
अगर आपके Instagram या Facebook में भी ऐसी परेशानी आ रही है तो सबसे पहले ऐप को बंद करके दोबारा खोलें. इसके बाद इंटरनेट कनेक्शन चेक करें और चाहें तो ऐप का कैश भी साफ कर सकते हैं. कई बार लॉगआउट करके दोबारा लॉगिन करने से भी छोटी-मोटी दिक्कत ठीक हो जाती है. अगर ब्राउजर पर Facebook चला रहे हैं तो ब्राउजर का कैश और कुकीज हटाकर फिर से कोशिश करें. हालांकि, अगर दिक्कत कंपनी के सर्वर में है तो इन तरीकों से समस्या पूरी तरह ठीक नहीं होगी.

अगर Instagram, Facebook और Messenger में एक साथ दिक्कत आ रही है और हजारों यूजर्स इसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसका मतलब अक्सर सर्वर से जुड़ी परेशानी होती है. ऐसे समय में यूजर्स को बार-बार ऐप रीइंस्टॉल करने या फोन रीसेट करने की जरूरत नहीं होती. बेहतर होगा कि कुछ समय इंतजार करें और Meta की ओर से आने वाले अपडेट पर नजर रखें. जैसे ही कंपनी सर्वर की समस्या ठीक करेगी, सभी सेवाएं अपने आप सामान्य होने लगेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News