वागड़ के प्रसिद्ध आस्था के केंद्र बेणेश्वर धाम से जल भरकर मदारेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रविवार को भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में कावड़ यात्रियों ने सुबह से पैदल यात्रा शुरू की, जो देर रात तक मदारेश्वर महादेव मंदिर
45 किलोमीटर के मार्ग पर सेवा शिविर
बेणेश्वर धाम से मदारेश्वर महादेव मंदिर तक के करीब 45 किलोमीटर के इस पूरे मार्ग पर कावड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह जलपान और विश्राम के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। इस धार्मिक यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर युवक-युवतियां सभी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
151 किलो की कावड़ लेकर पहुंचे युवा
यात्रा के दौरान वनेश्वर महादेव कॉलोनी के 14 युवाओं द्वारा लाई गई 151 किलो वजन की भारी-भरकम जल कावड़ मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। देवों के देव महादेव मंडल के इन युवाओं ने बेणेश्वर से सुबह साढ़े 4 बजे जल भरा। करीब 12 घंटे और 28 किलोमीटर का सफर तय कर शाम करीब साढ़े 4 बजे ये युवा बड़लिया बसस्टैंड पहुंचे, ये युवा शहर के वनेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे व सुबह जलाभिषेक करेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.