Gorakhpur News: बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। गांव के व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव रघुवाडीह बुजुर्ग गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में अब कमाने वाला कोई नहीं बचा है। रघुवाडीह बुजुर्ग निवासी ओंकार यादव (30), पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण यादव, 21 अगस्त को गांव के ही सोमनाथ मिश्र के दाह संस्कार में शामिल होने मोटरसाइकिल से गए थे। वहां से लौटते समय गोपालपुर के पास रास्ते में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय
लोगों की मदद से परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद ओंकार का शव पैतृक गांव पहुंचा तो पत्नी और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। ओंकार अपने पीछे पत्नी और दो छोटे पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह ओंकार पर थी। उनकी असमय मौत के बाद पत्नी और दोनों मासूम बच्चों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play