बैलेट पेपर से चुनाव फिर भी हार! बेंगलुरु टीचर्स सीट पर NDA का कब्जा…. एपी रंगनाथ की जीत के बाद जेडीएस ने राहुल गांधी पर कसा तंज – AajTak

Feedback
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव 2026 में बेंगलुरु शिक्षक क्षेत्र की सीट पर जेडीएस के उम्मीदवार ए.पी. रंगनाथ ने जीत दर्ज की है. वे एनडीए के साझा उम्मीदवार थे. उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी पुट्टन्ना को हराया. निखिल कुमार ने राहुल गांधी पर तंज कसा, तो एचडी कुमारस्वामी ने इसे ऐतिहासिक जनादेश बताते हुए 2028 के विधानसभा चुनाव का लक्ष्य रखा.
यह चुनाव बेंगलुरु के शिक्षकों की सीट के लिए हुआ. इस सीट पर कांग्रेस के पुट्टन्ना मौजूदा एमएलसी थे, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा. कुमारस्वामी ने रंगनाथ को गठबंधन का सर्वसम्मत उम्मीदवार बताया.
निखिल कुमार ने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए एक्स पर लिखा कि इस बार ईवीएम को दोष देने का मौका नहीं था. उनके मुताबिक राज्य की मशीनरी कांग्रेस के हाथ में थी और चुनाव बैलेट पेपर से कराया गया. इसके बावजूद एनडीए के रंगनाथ जीत गए.

निखिल कुमार ने सवाल उठाया कि जब पढ़े लिखे शिक्षकों ने कांग्रेस सरकार की नाक के नीचे कागज पर वोट डाले, तो अब कौन सा बहाना बनाया जाएगा. उन्होंने तंज में पूछा कि क्या अब ‘पेपर चोरी’ कहा जाएगा. साथ ही उन्होंने रंगनाथ, सभी एनडीए नेताओं और कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी.
यह भी पढ़ें: ‘CEC के इस्तीफे तक आंदोलन’, दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने भरी हुंकार
Dear @RahulGandhi Sir, No EVMs to blame, state machinery in your hands, and election conducted via paper ballots. Yet, NDA’s Shri A.P. Ranganath wins the Bengaluru Teachers’ Constituency MLC election! Now that educated teachers voted on paper right under your government’s nose, what’s today’s excuse, “Paper Chori”? Congratulations to A.P. Ranganath and all NDA leaders and Karyakarthas of @BJP4Karnataka and @JanataDal_S !
एचडी कुमारस्वामी ने ‘सत्यमेव जयते’ लिखते हुए कहा कि झूठ, कुशासन, पैसे की ताकत और बाहुबल की हार हुई है. उनके मुताबिक यह चुनाव एक नई उम्मीद की सुबह है. रंगनाथ को बधाई देते हुए उन्होंने इसे एनडीए की शानदार जीत बताया. कुमारस्वामी ने कहा कि बाकी तीन क्षेत्रों में भी एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय है.

उन्होंने जेडीएस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार जताया. शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने प्रलोभन और सत्ता के घमंड को नकारकर वोट डाला. ‘गुरु’ रास्ता दिखाता है, इसी भरोसे पर शिक्षकों ने भविष्य के बदलाव की राह बनाई है. उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताया और 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए साफ जनादेश कहा.

उनके अनुसार यह चुनाव एकता और गठबंधन की ताकत दिखाता है. इस दीपावली से ‘नरकासुर’ यानी बुराई और कुशासन के पतन की शुरुआत हो गई है और अगली दीपावली तक गठबंधन की रोशनी कन्नड़ों की धरती पर फैलेगी. उन्होंने गठबंधन के प्रेरक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का भी आभार जताया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News