MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों क – ABP News

देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव के बाद आज मतगणना हो रही है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के एनडीए और कांग्रेस के महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है. उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर और बिहार की 8 सीटों पर रिजल्ट आना है. अब तक MLC की दो सीटों (मेरठ स्नातक और तिरहुत शिक्षक) पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है.
उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर रिजल्ट आना है. इसमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा, मेरठ और वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स शामिल हैं. इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं. बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स सीट शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से चल रही है. ​लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सात स्थानों पर मतगणना कराई जा रही है. ​संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित केंद्रों पर वोटों की गिनती चल रही है. ​लखनऊ में स्नातक सीट की मतगणना रमाबाई रैली स्थल के हॉल नंबर 7 में हो रही है. वहीं ​लखनऊ में शिक्षक सीट की मतगणना रमाबाई रैली स्थल के हॉल नंबर 8 में हो रही है.
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर काउंटिंग हो रही है. इसमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी सीट शामिल हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीट शामिल है.
कर्नाटक विधान परिषद की 4 सीटों पर काउंटिंग हो रही है. इसमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. वहीं अगर महाराष्ट्र की बात करें तो उसकी 5 सीटों पर काउंटिंग हो रही है. इसमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. 
कर्नाटक एमएलसी चुनाव के लिए जनता दल सेक्युलर (JDS) ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस से ‘बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र’ छीन लिया जबकि उसकी सहयोगी पार्टी भाजपा अन्य तीन सीट पर आगे चल रही है.  इसे कांग्रेस के लिए एक झटका माना जा रहा है.
झांसी -इलाहाबाद स्नातक चुनाव- भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार राठौर 984 वोट से आगे.
पहले राउंड में भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 3291 व सपा के मानसिंह यादव को 2307 मिले  वोट 
कुल 13 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत… झाँसी के बुंदेलखंड कॉलेज में मतगणना जारी.
(1) लखनऊ शिक्षक निर्वाचन चुनाव 
प्रथम चक्र में 14000 वोटो की मतगणना  पूरी ,7000 वोट उमेश द्विवेदी को  मिले, समाजवादी पार्टी के सुशील पटेल 2500 वोट मिलें.
(2) लखनऊ स्नातक सीट – काउंटिंग शुरू नहीं हुई है.
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 110 वोटों से आगे हैं.
पहले चक्र की गणना के बाद ध्रुव त्रिपाठी 110 मत से आगे
भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी को मिला 3813
निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव को 3703
सपा के डा. संजयन त्रिपाठी को 2744
(1) मेरठ स्नातक सीट से बीजेपी के दिनेश गोयल की बड़ी जीत
दिनेश गोयल 12,688 वोटों से विजयी, आधिकारिक घोषणा बाकी
सात राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद जीत लगभग तय
बीजेपी के शिक्षक और स्नातक दोनों प्रत्याशियों की जीत के आसार
(2) शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा भी जीत की ओर अग्रसर
दोनों सीटों पर बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही
(1) आगरा स्नातक सीट – पहले राउंड की काउंटिंग शुरू 
(2) आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन 2026
पहले राउंड में सपा प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल 691 वोट से आगे
राउंड – 1 डॉ. आकाश अग्रवाल वित्त विहीन वाले – 5550
हरि किशोर तिवारी – 4859
वाराणसी खंड के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के लिए मतगणना जारी
(1) – MLC स्नातक निर्वाचन के लिए भाजपा के केदारनाथ सिंह और सपा के आशुतोष सिन्हा के बीच मुकाबला
(2) – MLC शिक्षक निर्वाचन के लिए भाजपा के डॉ प्रमोद मिश्रा और सपा के लाल बिहारी यादव के बीच मुकाबला
दो राउंड की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव- 10958 वोट, भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा 6060 वोट.
बरेली – तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो 12448 वोटों से आगे.
बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में पहले राउंड की वोटो की गिनती हुई पूरी.
पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लो आगे
सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर पीछे
बीजेपी प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो साढ़े 5 हजार बोटों से आगे
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News