Entertainment News: सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वेल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें सोनम बाजवा, आहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के बाद एक न्यूकमर्स की एंट्री हुई है। तरण आदर्श की पोस्ट के अनुसार, फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट एक्ट्रेस मेधा राणा को कास्ट किया गया है। आपको बता दें कि जेपी दत्ता की ये फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है, जिसके बारे में बीते दिन ही दिलजीत दोसांझ ने पोस्ट शेयर कर बताया था। वो शूटिंग के बाद सेट पर लड्डू बांटते दिखे थे।
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। फिल्म ने 9 दिनों में भारत में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 300 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने के लिए तैयार है। इस सफलता के बीच फिल्म के मेकर्स को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। फिल्म के टाइटल ट्रैक ने इतिहास ही रच दिया है। ये दुनिया का नंबर वन सॉन्ग बन चुका है। इसने जस्टिन बीबर के गाने को भी पीछे छोड़ दिया है। सॉन्ग ने ग्लोबल टॉप चार्ट 50 में नंबर वन पर जगह बनाई है। वहीं, जस्टिन बीबर को पछाड़ते हुए ये दुनिया का चौथा मोस्ट पॉपुलर ट्रैक बन चुका है।
इसके साथ ही पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल अपने नए गाने और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस पंजाबी फिल्म ‘एक कुड़ी’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उन्होंने हनी सिंह के साथ गाने किए हैं। वहीं, अब खबर है कि शहनाज ने हनी सिंह के साथ एक और गाने की शूटिंग की है। दोनों की साथ में फोटोज भी सामने आई है, जिसमें एक्ट्रेस का नया लुक देखने के लिए मिल रहा है। ये काफी एक्साइटिंग करने वाला है।
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह दलाई लामा से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने एक खास नोट भी लिखा। पूरी खबर यहां पढ़ें।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और मॉडल रोहमन शॉल की दोस्ती को 7 साल हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
मलयालम के सुपरस्टार एक्टर दुलकर सलमान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म Lokah – Chapter 1 का टीजर जारी किया गया है। इसका टीजर सस्पेंस, हॉरर और थ्रिलर से भरपूर है। इसके विजुएल काफी अफेक्टिव हैं, जिसे देखकर लगता है कि इसका निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। फिल्म का टीजर दुलकर सलमान के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। ये फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।
https://www.youtube.com/watch?v=u1Pz6OVZ5js
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में एक नई हसीना की एंट्री हुई है, जो वरुण धवन के अपोजिट दिखेंगी। उनका नाम मेधा राणा हैं। चलिए बताते हैं आपको उनके बारे में।
‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम मनीषा रानी ने अपनी लेटेस्ट फोटोज से कहर ही बरपा दिया है। उन्होंने समंदर किनारे हुस्न का जलवा बिखेरा है। उनके सिजलिंग अवतार ने फैंस को हैरान कर दिया। देखिए फोटोज…
सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वेल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें सोनम बाजवा, आहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के बाद एक न्यूकमर्स की एंट्री हुई है। तरण आदर्श की पोस्ट के अनुसार, फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट एक्ट्रेस मेधा राणा को कास्ट किया गया है। आपको बता दें कि जेपी दत्ता की ये फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है, जिसके बारे में बीते दिन ही दिलजीत दोसांझ ने पोस्ट शेयर कर बताया था। वो शूटिंग के बाद सेट पर लड्डू बांटते दिखे थे।
https://twitter.com/taran_adarsh/status/1949703687502270885/photo/1
निर्देशक आनंद एल राय और कृति सेनन के बीच एक खास रिश्ता है। ऐसे में कृति के जन्मदिन पर, आनंद एल राय ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी, ‘कभी-कभी यह सफ़र ही होता है, जो आपको आपके मंज़िल के बारे में बहुत कुछ सिखा देती है। ‘तेरे इश्क में’ तुम्हारे साथ ऐसा ही एक सफ़र रहा। जन्मदिन मुबारक हो, मुक्ति।’ आनंद एल राय ने कृति को उनके किरदार के नाम ‘मुक्ति’ से संबोधित करते हुए यह पोस्ट साझा की, जो फिल्म की भावनात्मक दुनिया और इस प्रक्रिया में बने उनके आपसी जुड़ाव की एक झलक देती है।
https://www.instagram.com/p/DMmyls2iyfV/
पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल अपने नए गाने और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस पंजाबी फिल्म ‘एक कुड़ी’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उन्होंने हनी सिंह के साथ गाने किए हैं। वहीं, अब खबर है कि शहनाज ने हनी सिंह के साथ एक और गाने की शूटिंग की है। दोनों की साथ में फोटोज भी सामने आई है, जिसमें एक्ट्रेस का नया लुक देखने के लिए मिल रहा है। ये काफी एक्साइटिंग करने वाला है।
https://www.instagram.com/p/DMofHTCJFsg/
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। फिल्म ने 9 दिनों में भारत में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 300 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने के लिए तैयार है। इस सफलता के बीच फिल्म के मेकर्स को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। फिल्म के टाइटल ट्रैक ने इतिहास ही रच दिया है। ये दुनिया का नंबर वन सॉन्ग बन चुका है। इसने जस्टिन बीबर के गाने को भी पीछे छोड़ दिया है। सॉन्ग ने ग्लोबल टॉप चार्ट 50 में नंबर वन पर जगह बनाई है। वहीं, जस्टिन बीबर को पछाड़ते हुए ये दुनिया का चौथा मोस्ट पॉपुलर ट्रैक बन चुका है।
https://www.instagram.com/p/DMnR2-rTshi/?igsh=MWZuMjgzOHpzZjg1Yg%3D%3D