भगवान को 121 किलो सोना चढ़ाने वाले वर्धमान जैन कौन हैं? कभी नौकरी करते थे, फिर अमेरिका में खड़ी की अरबों की कंपनी – AajTak

Feedback
चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन ने तिरुमला के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान को 121 किलो सोने के आभूषण अर्पित किए हैं. इनकी अनुमानित कीमत 160 से 206 करोड़ रुपये बताई जा रही है. कभी नौकरी से करियर शुरू करने वाले वर्धमान जैन ने अमेरिका में अपनी आईटी कंपनी खड़ी की और हजारों करोड़ रुपये के कारोबारी सौदे तक पहुंचे. कौन हैं वर्धमान जैन, किन कंपनियों से जुड़ा है उनका नाम और कैसे तय किया नौकरी से अरबों के कारोबार तक का सफर?
ये कहानी है वर्धमान जैन की. चेन्नई के रहने वाले उद्योगपति, जिन्होंने आईटी की दुनिया में अपना कारोबारी मुकाम बनाया. अब उन्होंने तिरुमला के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान को 121 किलो सोने के आभूषण अर्पित किए हैं. इनकी अनुमानित कीमत 160 से 206 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में ये आभूषण तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को सौंपे गए.
who is vardhman jain 121 kg gold donation lord venkateswara tirumala
वर्धमान जैन की कहानी को समझने के लिए थोड़ा पीछे जाना होगा. उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत नौकरी से की थी. बाद में वह अमेरिका चले गए. वहां उन्होंने आईटी सेक्टर में अपनी कंपनी बनाई. कारोबार शुरू करना एक बात है, उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना दूसरी.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी बिजनेसमैन ने BHU को दिया 7.76 करोड़ का दान, पिता के नाम पर होगी लाइब्रेरी
वर्धमान जैन ने अपनी कंपनी का विस्तार किया और फिर एक ऐसा कारोबारी सौदा किया, जिसने उनकी संपत्ति को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. उन्होंने अपनी कंपनी की 60 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी. इस सौदे से उन्हें करीब 1.5 अरब डॉलर मिले. भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 6000 करोड़ रुपये है. यानी जिस शख्स ने कभी नौकरी से अपने करियर की शुरुआत की थी, वह आगे चलकर हजारों करोड़ रुपये के कारोबारी सौदे तक पहुंच गया.
who is vardhman jain 121 kg gold donation lord venkateswara tirumala
कौन-कौन सी कंपनियों से जुड़ा है नाम?
वर्धमान जैन की कारोबारी पहचान कई कंपनियों से जुड़ी हुई है. वह Access Healthcare के संस्थापक और वाइस चेयरमैन हैं. इसके अलावा Asia Engineering के निदेशक भी हैं. वह Dell Services BPO के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं. उनका अनुभव आईटी और बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में रहा है.
वर्धमान जैन बिजनेस में अपनी सफलता को भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद मानते हैं. इसी आस्था और कृतज्ञता के भाव के साथ उन्होंने भगवान को 121 किलो सोने के आभूषण अर्पित करने का संकल्प लिया. इस भेंट में सिर्फ सोने की ईंटें या सिक्के नहीं हैं, बल्कि भगवान के श्रृंगार के लिए खास तौर पर तैयार किए गए पारंपरिक आभूषण हैं.
who is vardhman jain 121 kg gold donation lord venkateswara tirumala
यह भी पढ़ें: 23 करोड़ कैश, 92 KG चांदी-सोना… सांवलिया सेठ मंदिर को मिला 31 करोड़ का दान, भंडार से निकला सोना
इनमें मुकुट, कमरबंद, कंधों के आभूषण, शंख और चक्र के प्रतीक, हार, पायल और दूसरे धार्मिक आभूषण शामिल हैं. इन सभी को चेन्नई में विशेष रूप से तैयार कराया गया है. डिजाइन से लेकर निर्माण तक मंदिर की जरूरतों और परंपराओं का ध्यान रखा गया है. मंदिर के पुजारी आज शुक्रवार को अभिषेक के बाद भगवान को इन नए आभूषणों से सजाएंगे.
इस भेंट को तिरुमाला मंदिर में किसी एक व्यक्ति द्वारा दिए गए सबसे बड़े दान में से एक माना जा रहा है. वर्धमान जैन एक्सेस हेल्थकेयर के संस्थापक और उपाध्यक्ष हैं. एशिया इंजीनियरिंग के निदेशक हैं. वे डेल सर्विसेज बीपीओ के प्रबंध निदेशक रह चुके हैं. उनकी कुल संपत्ति 8292 करोड़ बताई जा रही है.
वर्धमान जैन की पहचान सिर्फ बिजनेसमैन के तौर पर नहीं है, वह सामाजिक और परोपकारी गतिविधियों में भी सक्रिय हैं. वह चेन्नई के KKCTH में मैनेजिंग ट्रस्टी हैं. इसके अलावा Shree Sarita Jain Foundation Trust के जरिए भी सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं. यानी एक तरफ आईटी कारोबार और निवेश की दुनिया में उनकी भूमिका है, तो दूसरी तरफ सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी भागीदारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News