'भाई वीरेंद्र पर पार्टी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही…', तेज प्रताप ने RJD पर साधा निशाना – आज तक

Feedback
राजद नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने पहली बार अपनी ही पार्टी आरजेडी के खिलाफ खुलकर हमला बोला है. उन्होंने मनेर के राजद विधायक भाई वीरेंद्र पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने एक दलित पंचायत सचिव का अपमान किया है और अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई.
तेज प्रताप ने कहा, “मुझे तो परिवार और पार्टी के लोगों ने जयचंद कहकर पार्टी से बाहर निकाल दिया, लेकिन भाई वीरेंद्र के खिलाफ अब तक कोई एक्शन क्यों नहीं?” तेज प्रताप ने इस मामले को सार्वजनिक तौर पर उठाते हुए राजद नेतृत्व से सवाल पूछा है.
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मनेर के बलुआ पंचायत के सचिव संदीप कुमार ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र पर धमकी देने और जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप लगाया. संदीप ने पटना के SC-ST थाने में FIR भी दर्ज कराई है.
क्या RJD अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी, जिन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उल्ट SC-ST समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की, जान से मारने की धमकी दी।

मुझे तो जयचंदों की साज़िश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया…

अब देखना है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी… pic.twitter.com/BgwtS5AUTJ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जुलाई को संदीप कुमार के मोबाइल पर एक कॉल आया. कॉलर ने खुद को “भाई वीरेंद्र” बताया. जब सचिव ने पहचानने से मना किया तो विधायक भड़क गए और कहा, “जूता से मारूंगा. पहचान नहीं रहे हो? कुछ भी हो सकता है.” ये पूरी बातचीत रिकॉर्ड हो गई और उसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
ऑडियो वायरल होने के बाद मनेर के बीडीओ ने सचिव को कारण बताओ नोटिस भेजा. इसके बाद पंचायत सचिव ने विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि दलित समाज के व्यक्ति को इस तरह धमकी देना बेहद शर्मनाक है. उन्होंने पार्टी से मांग की है कि भाई वीरेंद्र पर सख्त कार्रवाई की जाए.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News