भाजपा सरकार को लेकर 'कॉकरोच' के बदले तेवर, उधर पाकिस्तान को मिल गई धमकी; टॉप-5 – Hindustan

Top News Today: कॉकरोच जनता पार्टी ने पहली बार भाजपा सरकार में बने एक सरकारी स्कूल की तारीफ की है। आशुतोष रांका ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का वीडियो शेयर कर कहा है कि स्कूल अच्छा है, मामा ऐसे और स्कूल बनाएं, लेकिन दिसपुर और रामपुर के स्कूलों की हालत भी सुधारी जाए। दूसरी तरफ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में तनाव बढ़ा हुआ है। जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है कि अगर कोटली या किसी और इलाके में सुरक्षा बल दोबारा तैनात किए गए तो इसे वहां के लोगों पर बाहरी हमला माना जाएगा। पढ़ें शाम की बड़ी खबरें…

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी कई राज्यों में स्कूल सुधार की मुहिम चलाती रही है। अब पहली बार उसने भाजपा सरकार में बने स्कूल की तारीफ की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने एक सरकारी स्कूल का वीडियो शेयर किया। स्कूल की इमारत अच्छी है और उसमें कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं। आशुतोष रांका ने यह वीडियो शेयर कर कहा कि यह अच्छा स्कूल है मामा। ऐसे और स्कूल बनाइए। उन्होंने साथ में दिसपुर और रामपुर के स्कूल ठीक करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में वे गए, उनकी हालत खराब थी। सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रहे आंदोलन के बीच जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। समिति का कहना है कि अगर इलाके में नई सुरक्षा फोर्स भेजी गई, तो इसे बाहरी हमला माना जाएगा। नेता उमर नजीर कश्मीरी ने कहा कि कोटली और आसपास के कुछ इलाकों से फोर्स पहले ही पीछे हट चुकी है। अगर उन्हें दोबारा भेजा गया, तो लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले या जगह से किसी भी तरह की फोर्स दोबारा लाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। ऐसा हुआ तो कड़ा विरोध होगा। पढ़ें पूरी खबर…

अजमेर के किशनगढ़ में एक इजरायली महिला पर्यटक के साथ अभद्र भाषा और अश्लील टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैला। पुलिस ने खुद संज्ञान लिया और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में हुई। गिरफ्तार आरोपी हैं- मोहम्मद फुरखान (25), मोहम्मद अनीस (21), फरहान (24) और अख्तर अली (22)। सभी किशनगढ़ के रहने वाले हैं। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे कानूनी कार्रवाई चल रही है। पढ़ें पूरी खबर…

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

भारत-वेस्टइंडीज के पहले वनडे में विराट कोहली ने अपना 55वां वनडे शतक और कुल 86वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। इसके बाद चर्चा छिड़ी कि क्या वे 100 शतक पूरे कर सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि अगर विराट यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो वे उन्हें सचिन तेंदुलकर के बराबर मानेंगे। अश्विन के मुताबिक विराट 2027 विश्व कप तक खेलने का फैसला कर चुके हैं। उसके बाद खेलना आसान नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि वे शुभचिंतक की तरह चाहते हैं कि विराट यह रिकॉर्ड बनाएं। विराट एक बार फैसला कर लेते हैं तो उस पर साफ रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

ठाणे क्राइम ब्रांच ने एक भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। उन पर शहर में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में दो महिलाओं को बचाया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने जानकारी मिलने के बाद 26 सितंबर को वागले एस्टेट के पडवाल नगर इलाके में छापा मारा। दोपहर करीब 3 बजे आरोपी महिला को रोका गया। पुलिस का आरोप है कि वे दो महिलाओं को गलत काम में धकेलने की कोशिश कर रही थीं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्मों और कुछ हिंदी वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News