Muzaffarpur News: नहर में डूबने से महिला की मौत – Hindustan

Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक महिला की मौत तिरहुत नहर डूबने से हो गई। मृतका कौशल्या देवी (35) नंदलाल मांझी की पत्नी थी। वह छाजन दरधा की रहने वाली थी। सूचना पर पहुंची तुर्की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि उषा अपने मवेशी के लिए चारा काटने नहर के तरफ गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वार्ड सदस्य पप्पू निषाद ने घटना पर दुख जताते हुए परिजन को ढांढस बंधाया।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News