प्रयागराज के गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान, झूंसी में 10 अक्टूबर 2026 को भारतीय ज्ञान प्रणाली पर राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसका विषय “भारतीय ज्ञान प्रणाली: पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक चुनौतियों के बीच सेतु” रखा गया है।
इस सम्मेलन में देशभर से पुस्तकालय और सूचना विज्ञान के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन संस्थान और एसोसिएशन ऑफ इंडियन लॉ लाइब्रेरिज मिलकर कर रहे हैं। इसमें करीब 150 प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। सम्मेलन के लिए 70 से ज्यादा शोध-पत्र मिले हैं।
विशेषज्ञ भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण, डिजिटलीकरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक सूचना सेवाओं और पुस्तकालयों की बदलती भूमिका जैसे विषयों पर बात करेंगे। नई पीढ़ी तक भारतीय ज्ञान पहुंचाने में पुस्तकालयों की भूमिका पर भी खास चर्चा होगी। यह जानकारी सम्मेलन सचिव बृज भूषण मिश्रा ने दी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.