ट्रायम्फ़ मोटरसाइकल्स ने भारतीय दो-पहिया बाज़ार में ट्रैकर 400 की क़ीमत में 3,000 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि, यह बाइक अप्रैल में 2.46 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए में लॉन्च की गई थी। अब इसकी नई एक्स-शोरूम क़ीमत 2.49 लाख रुपए हो गई है।
क़ीमत में होने वाला यह उछाल लगभग 1.22 प्रतिशत है। ऐसे में नई क़ीमत थोड़ी ज़्यादा ज़रूर है, लेकिन सेग्मेंट के मुक़ाबले देखें तो, इसकी क़ीमत अभी भी काफ़ी किफ़ायती महसूस होती है। इसलिए, माना जा रहा है कि, नई क़ीमत से ग्राहकों की पॉकेट में ज़्यादा असर नहीं पड़ेगा।
ट्रैकर 400, ट्रायम्फ़ की दूसरी सिंगल-सिलेंडर बाइक वाले 349cc प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड है। यह एक मॉडर्न-रेट्रो अर्बन बाइक है, जिसमें फ़्लैट-ट्रैकर जैसा स्टाइल दिया गया है। इसमें थ्रक्सटन 400 जैसा सस्पेंशन सेटअप और वील ट्रैवल मौजूद है, लेकिन इसमें ड्युअल-पर्पस टायर्स का इस्तेमाल हुआ है। वहीं, राइडिंग पोज़िशन भी थोड़ा स्पोर्टी नज़र आता है, जिसमें रियर-सेट फुटपेग और लोअर हैंडलबार मिलता है। हालांकि, इसका एर्गोनॉमिक्स कैफ़े रेसर जैसा ज़्यादा महसूस होता है।
मकैनिकली तौर पर इसमें 349cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 39.5bhp का पावर और 32Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ख़ास बात यह है कि, नई क़ीमत के बावज़ूद, ट्रैकर 400 अभी भी शानदार वैल्यू फ़ॉर मनी बाइक है और सब-400cc सेग्मेंट में एक अच्छा ऑप्शन बना हुआ है।
अनुवाद – शोभित शुक्ला
31 May 2026
08 Apr 2026
06 Apr 2026
22 Dec 2025
03 Jul 2026
02 Jul 2026
02 Jul 2026
07 Jul 2026
07 Jul 2026
06 Jul 2026
06 Jul 2026
03 Jul 2026
₹ 1,10,000
₹ 2,00,000
₹ 90,000
मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
हमसे जुड़िए
मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
©CarTrade Tech.