Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिलुआताल क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बच्चे के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सड़क पर एक बच्चे के “बचाव-बचाव” चिल्लाने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। कई टीमें बनाकर रातभर तलाश शुरू की गई और आसपास के रास्तों के साथ संभावित ठिकानों की जांच की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक बच्चे को जबरन ले जा रहे हैं और बच्चा मदद के लिए शोर मचा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। राहगीरों से पूछताछ की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की गई।
पूरी रात पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी रही। करीब रात तीन बजे पुलिस ने बच्चे को उसके मामा के घर सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि बच्चे का अपहरण नहीं हुआ था। वह काफी समय से अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था, लेकिन पढ़ाई में रुचि नहीं ले रहा था। इसी कारण उसकी मां उसे अपने साथ घर ले जा रही थी। रास्ते में मां के साथ जाने से बचने के लिए बच्चे ने “बचाव-बचाव” चिल्लाना शुरू कर दिया। इसे देखकर राहगीरों को अपहरण की आशंका हुई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस ने जिस तेजी से कार्रवाई की और रातभर बच्चे की तलाश में जुटी रही, उसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। पुलिस का कहना है कि किसी भी संदिग्ध सूचना को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play