—विज्ञापन—
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं को चिंता में डाल दिया है। भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर तेल कंपनियों ने कीमतों को काफी हद तक स्थिर रखने की कोशिश की है, लेकिन राज्यों के टैक्स और ढुलाई के खर्च ने कुछ शहरों में गणित बदल दिया है। आइए देखते हैं, आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए आपको कितनी कीमत चुकानी होगी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई (WTI) की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। पश्चिमी एशिया के तनाव ने सप्लाई चेन को प्रभावित किया है। कच्चे तेल की कीमतों में $100 के पार रहने की संभावनाओं ने भारतीय तेल कंपनियों (OMCs) पर दबाव बढ़ा दिया है।
नई दिल्ली ₹94.77 कोलकाता ₹105.41 मुंबई ₹103.54 चेन्नई ₹100.80 गुड़गांव ₹95.48 नोएडा ₹95.12 बेंगलुरु ₹102.92 भुवनेश्वर ₹101.19 चंडीगढ़ ₹94.30 हैदराबाद ₹107.46 जयपुर ₹104.94 लखनऊ ₹94.73 पटना ₹105.23 तिरुवनंतपुरम ₹107.49
नई दिल्ली ₹87.67 कोलकाता ₹92.02 मुंबई ₹90.03 चेन्नई ₹92.39 गुड़गांव ₹87.94 नोएडा ₹88.29 बेंगलुरु ₹90.99 भुवनेश्वर ₹92.76 चंडीगढ़ ₹82.45 हैदराबाद ₹95.70 जयपुर ₹90.41 लखनऊ ₹87.86 पटना ₹91.49 तिरुवनंतपुरम ₹96.48
टायर प्रेशर सही रखें, गाड़ी को नियमित सर्विस कराएं और रेड लाइट पर इंजन बंद कर दें। आप ‘RSP’ कोड लिखकर 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर की सटीक कीमत घर बैठे जान सकते हैं।
वैश्विक तेल संकट के बावजूद, केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें स्थिर रखी हैं, और इस बोझ का एक बड़ा हिस्सा खुद उठाया है। सूत्रों के अनुसार, सरकार और तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) पेट्रोल पर प्रति लीटर 24 रुपये तक का बोझ खुद उठा रही हैं। ऐसे में यह संभव है कि कंपनियां तेल के भाव बढ़ा दें।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वन्दना भारती, BAG नेटवर्क के मालिकाना हक वाले News 24 के साथ सितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in