सिंदरी का 30 वर्षीय सेना के जवान अनुराग मिश्रा ने जबलपुर आर्मी कैंप में रविवार को अहले सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनुराग सिंदरी के ही आईएम टाइप आवास संख्या 1051-52 में रहने वाले बिनोद मिश्रा के पुत्र हैं। उनके बड़े भाई आलोक मिश्रा ने बताया कि भाई की मौत की सूचना मिलते ही वे दो दोस्तों के साथ जबलपुर गए थे। वह वहां पहुंचे तो शव का पोस्टमार्टम हो रहा था। विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद आलोक मिश्रा अपने भाई का शव लेकर सिंदरी ले आए। सोमवार को दामोदर नदी के सिंदरी श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार हुआ।
अनुराग अविवाहित थे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। जवान बेटे के मौत से परिवार में मातम है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play