मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी फ्लैगशिप लग्जरी सेडान S-Class का पहला प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वर्जन – Mercedes-Benz S 450 e Launch Edition लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.20 करोड़ रुपये रखी गई है। इसके साथ ही कंपनी Manufaktur Edition भी लाई है, जिसकी शुरुआती कीमत 2.38 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने आज से इस नई लग्जरी सेडान की बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी डिलीवरी इस साल की चौथी तिमाही में शुरू होगी। यह लग्जरी सेडान 6 सेकंड के अंदर 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। आइए डीटेल में जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में।
कंपनी का दावा है कि यह मौजूदा S-Class जनरेशन का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट है। कंपनी ने इस मॉडल में 2,700 से ज्यादा नए या अपग्रेडेड कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया है। यही वजह है कि नई S 450 e पहले से ज्यादा मॉडर्न, पावरफुल और टेक्नोलॉजी से लैस है। नई S 450 e में अपडेटेड 3.0-लीटर M256 Evo इनलाइन-सिक्स टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 326 हॉर्सपावर और 540Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 120 kW यानी 163 हॉर्सपावर कैपेसिटी वाली इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो इंजन और 9-स्पीड 9G-Tronic ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के बीच मौजूद है। दोनों का कंबाइन्ड आउटपुट टोटल 435 हॉर्सपावर और 680Nm का टॉर्क है।
₹ 2.2 करोड़
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 2.05 – 2.58 करोड़
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.7 – 2.34 करोड़
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.99 करोड़
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.95 करोड़
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 2.45 करोड़
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
नई S 450 e में 22 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह कार केवल इलेक्ट्रिक मोड में करीब 115 किलोमीटर तक की WLTP रेंज दे सकती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिकली 250 किमी प्रति घंटा तक सीमित रखी गई है। यह लग्जरी सेडान मात्र 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
डिजाइन के मामले में भी नई S-Class को कई अहम अपडेट मिले हैं। सामने की तरफ नई Twin-Star Digital Light हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनमें मॉडर्न Micro-LED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि नया हाई-बीम सिस्टम पहले के मुकाबले लगभग 40 प्रतिशत ज्यादा इल्यूमिनेटेड एरिया ऑफर करता है और 600 मीटर तक आगे तक लाइट थ्रो करता है। फ्रंट ग्रिल का शेप भी करीब 20 प्रतिशत बढ़ाया गया है। अब इसमें इल्यूमिनेटेड डिजाइन के साथ नए 3D क्रोम स्टार्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ नए टेललैंप्स दिए गए हैं, जिनमें तीन क्रोम-फ्रेम वाले स्टार डिजाइन एलिमेंट्स शामिल हैं।
केबिन के अंदर नई S-Class में स्टैंडर्ड MBUX Superscreen और लेटेस्ट जनरेशन MBUX सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा नया जीरो इंटरफेस और गूगल मैप्स बेस्ड MBUX Surround Navigation सिस्टम भी दिया गया है, जिससे ड्राइवर और कार के बीच का इंटरैक्शन पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट हो जाता है। सेफ्टी के लिए नई S-Class अपडेटेड Adaptive Restraint System दिया गया है, जिसमें प्री-सेफ इंपल्स बेल्ट प्रीटेंशनर और टोटल 15 एयरबैग तक की सेफ्टी शामिल है। राइड कम्फर्ट और ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए S 450 e में एयरमैटिक एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड तौर हैं। साथ ही 4.5 डिग्री रियर-एक्सल स्टीयरिंग भी स्टैंडर्ड फीचर है। ग्राहक चाहें तो इसे 10 डिग्री तक अपग्रेड कर सकते हैं, जिससे कार का टर्निंग सर्कल लगभग 2 मीटर तक कम हो जाता है और बड़ी साइज के बावजूद इसे शहर में चलाना आसान हो जाता है।
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play